कौशाम्बी 13 मार्च 26*आर्य समाज शताब्दी समारोह में महिला सम्मेलन, भजन ,उपदेश, प्रवचन एवम राम कथा का आयोजन*
*अझुवा कौशाम्बी* आदर्श नगर पंचायत अझुवा के सब्जी मंडी में धार्मिक और आध्यात्मिक वातावरण के बीच आर्य समाज के शताब्दी समारोह के अवसर पर दूसरे दिन भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ हवन से हुई जिसमें उपस्थित श्रद्धालुओं ने आहुति देकर विश्व कल्याण कामना की इसके बाद आयोजित महिला सम्मेलन में वक्ताओं ने महिलाओं की शिक्षा, संस्कार और समाज निर्माण में उनके महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला है। इस दौरान भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया जिसमें वक्ताओं ने भक्ति गीत प्रस्तुत कर वातावरण को भक्ति मय बना दिया विद्वान वक्ताओं ने अपने उपदेश और प्रवचनों के माध्यम से वैदिक धर्म, सत्य हिंसा और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी और बताया कि आर्य समाज का उद्देश्य समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त कर सत्य और ज्ञान का प्रकाश फैलाना है इस अवसर पर डॉ रमेश चंद्र आर्य ,कपूर चंद्र आर्य ,विजय कुमार आर्य ,राकेश चंद्र आर्य, वेद प्रकाश आर्य, ज्ञान प्रकाश आर्य सतीश कुमार आर्य ,पंकज कुमार आर्य ,सौरभ कुमार आर्य, रमेश प्रसाद आर्य, आदित्य केसरवानी,पूजा आर्य, लवी आर्य सहित आर्य समाज के तमाम सदस्य गण, बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य लोग, महिलाएं और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

More Stories
भागलपुर14अगस्त2026*भव्य 251 कलश शोभा यात्रा विषहरी पूजा को लेकर के निकल गया
पूर्णिया बिहार 14 अगस्त26 पूर्णियाँ विवि में गूँजा वंदे मातरम, पीजी परिसर से निकली भव्य तिरंगा यात्रा*
पूर्णिया बिहार 14 अगस्त 26 *आत्मनिर्भरता की मिसाल बनी रेणु टीएलसी: 38 लाख से अधिक का कारोबार,