भागलपुर 12मार्च 26*मंजूषा महोत्सव में तसर सिल्क पर सजी मंजूषा कला, फैशन शो में दिखी सुंदर नारी और भागलपुर की सांस्कृतिक छटा*
भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता
भागलपुर के मंजूषा महोत्सव के दौरान एक आकर्षक फैशन शो का आयोजन किया गया, जिसमें अंग जनपद की ख्यातिप्राप्त लोककला और जीआई टैग प्राप्त मंजूषा आर्ट तथा तसर सिल्क की साड़ियों का अनोखा संगम देखने को मिला मंच पर जब मॉडल्स तसर सिल्क की साड़ियों में उतरीं तो उनमें सजी मंजूषा कला की झलक ने कार्यक्रम को और भी खास बना दिया सुंदर साड़ी में सजी नारी और नारी की गरिमा के साथ मंजूषा कला की पारंपरिक आकृतियां दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर गईं यह फैशन शो न केवल फैशन का प्रदर्शन था, बल्कि भागलपुर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को भी मंच पर उतारने का प्रयास था कार्यक्रम के दौरान हालिया दिनों में चर्चा में रहे बिहार के महापर्व छठ की छटा को भी सनातनी अंदाज में प्रस्तुत किया गया मॉडल्स ने छठ पर्व की परंपराओं, आस्था और संस्कृति को दर्शाते हुए मंच पर उसकी झलक दिखाई, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।इस फैशन शो के माध्यम से भागलपुर की पहचान बनी मंजूषा कला और तसर सिल्क को नए और आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत किया गया, जिससे स्थानीय कला और संस्कृति को बढ़ावा देने का संदेश भी दिया गया।

More Stories
उत्तराखंड देहरादून 5मई26**केदार मंडल की मासिक बैठक का आयोजन किया,
लखनऊ5मयई26*ईमानदारी की मिसाल बने समाजसेवी सूरज तिवारी, महिला का खोया पर्स लौटाकर पेश की मानवता……
नैनीताल5मई26*शहर में कराये गए विभिन्न निर्माण कार्य एवं डस्टबिन खरीद घोटाले पर जिला प्रशासन सख्त।