कानपुर देहात 11 मार्च 2026श्रीमती अर्चना पटेल, मा0 सदस्य, उ0प्र0 राज्य महिला आयोग लखनऊ की अध्यक्षता में हुई बैठक व जनसुनवाई कार्यक्रम।
जनपद कानपुर देहात में दिनांक-11.03.2026 को श्रीमती अर्चना पटेल मा0 सदस्या, द्वारा सर्किट हाउस माती के सभागार में समीक्षा बैठक व जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने हेतु जनसुवाई मेें घरेलू हिंसा, दहेज, मार-पीट आदि से सम्बन्धित 14 शिकायतें प्राप्त हुई। शिकायती प्रार्थनापत्रों के त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया तथा मा0 सदस्या द्वारा अपने उद्बोधन कहा गया कि सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं प्रचार- प्रसार अधिक-अधिक किया जाये जिससे योजना का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़ी प्रत्येक महिला को भी प्राप्त हो सके। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के कल्याण, सुरक्षा, संरक्षण के अधिकारों की रक्षा करना महिलाओं के शैक्षिक, आर्थिक तथा सामाजिक विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहना। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी भोगनीपुर, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी,जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी,उपायुक्त स्वतः रोजगार,सहायक श्रमायुक्त,सहायक जिला पंचायत अधिकारी, थानाध्यक्ष महिला थाना,हब फॉर इम्पॉवरमेंट ऑफ वूमेन से जिला मिशन समन्वयक, जेंडर स्पेशलिस्ट, संेटर मैनेजर कानपुर देहात द्वारा प्रतिभाग किया गया। बैठक में मा0 सदस्या द्वारा सभी अधिकारियों से वार्ता कर विभाग से संबंधित समस्त योजनाओं की चर्चा की गयी साथ ही योजनाओं के प्रचार-प्रसार करने हेतु सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

More Stories
जगदलपुर11 मार्च 26*बस्तर क्षेत्र में नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे अभियानों को एक ऐतिहासिक सफलता मिली है।
बांदा11मार्च26*गौशाला में हीटर लगाने के नाम पर निकाले गए रु 86450*
बांदा11मार्च26*बाल विवाह मुक्ति जागरूकता रथ को सांसद जी ने दिखाई हरी झंडी*