अयोध्या ११ मार्च २६ * कुरआन मजीद सारी दुनियां के लिए सरापा हिदायत : कारी अजीमुद्दीन,जामा मस्जिद सण्डवा में मुकम्मल हुआ कुरआन,आलम-ए-इस्लाम के लिए की गई दुआ
भेलसर(अयोध्या)माह ए रमजान का मुकद्दस महीना चल रहा है। क्षेत्र की मस्जिदों में दौरे तरावीह में क़ुरआन मुकम्मल होने का सिलसिला जारी है। इस मुकद्दस माह में मौजा सण्डवा की जामा मस्जिद में कारी अदनान की इमामत में नमाज़-ए-तरावीह के दौरान कुरआन मुकम्मल हुआ। इस मौके पर गांव के बड़ी तादाद में अहले ईमान ने शिरकत कर कुरआन-ए-मुकद्दस को मुकम्मल सुना।
खत्म-ए-तरावीह के बाद कारी अदनान ने आलम-ए-इस्लाम में अमन,चैन और सुकून के लिए खास दुआ कराई। वहीं कारी अजीमुद्दीन खान ने कुरआन मजीद की अजमत और बरकत पर रोशनी डालते हुए कहा कि कुरआन मजीद सारी दुनियां के लिए सरापा हिदायत है और इसका पढ़ना व सुनना दोनों इबादत हैं। उन्होंने कहा कि कुरआन इंसानी जिंदगी के लिए मुकम्मल रहनुमाई देने वाली किताब है,इसलिए हमें अपनी जिंदगी को कुरआन की तालीमात के मुताबिक ढालना चाहिए। उन्होंने कहा कि अल्लाह तआला ने अपने प्यारे नबी हजरत मुहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के जरिए इंसानों पर बड़ा करम फरमाया और कुरआन जैसी अजीम किताब अता की। आज दुनियां भर में छोटे-छोटे बच्चे कुरआन को अपने सीने में महफूज किए हुए हैं। कुरआन दुनियां की सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली किताब है,जिसे जितना पढ़ा जाए उतना ही इंसान को रूहानी सुकून मिलता है। उन्होंने बताया कि कुरआन के एक हरफ के पढ़ने पर दस नेकियां मिलती है और माह ए रमजान में एक नेकी का सवाब सत्तर गुना तक बढ़ा दिया जाता है। इस मौके पर मस्जिद के तमाम मुक़्तदी हजरात मौजूद रहे जिनमें हाफिज जियाउद्दीन, हाफिज मोहम्मद यासीन, हाफिज मोहम्मद वसीम, हाफिज लारब, हाफिज मोहम्मद आदिल,हाफिज अजमाइन,इमरान खान,रेहान खान,बच्चन खान,जमील खान, नदीम खान,अजर खान, रिजवान खान,जिया-उल-हक, सद्दाम खान,फखरुद्दीन,कामिल खान,अब्दुल रब,सलमान खान, परवेज अहमद,अब्दुल सलाम सलमानी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

More Stories
कौशाम्बी4अगस्त26*कर्मकारों के पंजीयन के लिए प्रत्येक विकास खण्ड में कैम्प का किया जाएगा आयोजन*
असम4जुलाई2026*और बोलो दिन भर अदानी अंबानी करनेवाले गांधी और वाड्रा परिवार ने कितना डोनेशन दिया*
कानपुर देहात, 04 अगस्त 2026*जिलाधिकारी ने की जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक, दिये निर्देश*