वाराणसी 16 अक्टूबर 26*काशी विश्वनाथ मंदिर में गूंजी देवी भजनों की मधुर स्वर लहरियां, रंजना राय सम्मानित
वाराणसी से नीलिमा राय कि रिपोर्ट यूपीआजतक
वाराणसी। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत प्रतिदिन सायंकाल ऋग्वेदिक घड़ी के समीप स्थित शंकराचार्य चौक पर कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जा रही हैं। इसी क्रम में सुप्रसिद्ध भजन गायिका एवं आकाशवाणी से संबद्ध रंजना राय ने देवी भजनों और काशी विश्वनाथ के भजनों की मनमोहक प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
रंजना राय की मधुर स्वर लहरियों ने श्रद्धालुओं को भक्ति और आध्यात्मिकता से सराबोर कर दिया। उनकी प्रस्तुति ने नवरात्र के धार्मिक उल्लास को और भी विशेष बना दिया।
इस अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के कार्यक्रम संयोजक अंशुमन मिश्रा ने रंजना राय को अंगवस्त्रम, रुद्राक्ष की माला एवं प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया। मंदिर परिसर में आयोजित यह सांस्कृतिक उत्सव काशी की समृद्ध आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा को सहेजने और कलाकारों को मंच प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
More Stories
नई दिल्ली 16 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें..*
लखनऊ 16 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली 16 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*