कौशाम्बी 10 मार्च 26*बारात के दौरान डीजे के साथ चल रही छतरी में उतरा करंट एक की मौत,दो घायल*
*कई लोग झुलसे,*
*कौशाम्बी।* कड़ा धाम थाना क्षेत्र के रामपुर बढ़नावा गांव में बारात के दौरान डीजे के साथ चल रही छतरी में अचानक करंट उतर आया,करंट की चपेट में आने से कई लोग झुलस गए,जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहा एक युवक की मौत गई,जबकि दो घायलो का अभी भी इलाज चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक कड़ा धाम थाना क्षेत्र के रामपुर बढ़नावा गांव के राकेश पटेल के यहां संदीपन घाट थाना क्षेत्र के जीवनगंज से बारात आई हुई थी,नाश्ते के बाद बारात लगी और बाराती झूमते नाचते चल रहे थे,कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने से पहले ही अचानक डीजे के साथ चल रही लाइट वाली छतरी में करंट उतर आया और एक युवक को करंट लग गया और वह गिर गया,युवक को गिरते देख लोग उसे बचाने पहुंचे तो दो और लोगों को करंट ने अपने चपेट में ले लिया।लोगो ने करंट से झुलसा देखा तो आनन फानन में तीनों घायलों को एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहा इलाज के दौरान मनी लाल उम्र 36 वर्ष पुत्र सुंदर लाल की मौत हो गई,वही आकाश उम्र 18 वर्ष पुत्र तोताराम निवासी मलाक पचम्भा और संजय कुमार निवासी भरवारी घायल है जिनका इलाज चल रहा है इस सम्बन्ध में कड़ा धाम थाना प्रभारी त्रिलोकी नाथ पांडे से बात की गई तो उन्होंने बताया कि घटना हुई है,करंट से एक की मौत हुई है,शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है,अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।

More Stories
पंजाब २३ जून २०२६ * नाबालिग लड़की प्रेमी संग फरार, पुलिस से शहर के एमसी व लोगों ने लड़की को बरामद करने की मांग की
पंजाब २३ जून २०२६ * विपन शर्मा की धर्मपत्नी स्नेहलता शर्मा ने पार्षद बनने के बाद दुर्गा मंदिर में हल्वे व चने का लंगर लगाया
अयोध्या२३ जून २०२६ * अयोध्या पहुंचीं उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता प्रियंका गुप्ता ने राम मंदिर में कथित दान घोटाले को लेकर सरकार और राम मंदिर ट्रस्ट पर गंभीर सवाल उठाए।