भागलपुर १० मार्च २६ * हबीबपुर व मधुसूदनपुर थानों में नए थानाध्यक्षों ने संभाला पदभार
भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता
भागलपुर हबीबपुर थाना में नए थानाध्यक्ष के रूप में सफदर अली ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है पदभार संभालते ही उन्होंने थाना क्षेत्र की कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करने का संकल्प व्यक्त किया उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी साथ ही अपराध नियंत्रण, जनसुनवाई और पुलिस-जनता के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा इधर मधुसूदनपुर थाना में भी नए थाना अध्यक्ष के रूप में संजय कुमार मंडल ने योगदान दिया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मियों के साथ बैठक कर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा आम नागरिकों को सुरक्षित माहौल देने के लिए पुलिस हर समय तत्पर रहेगी। दोनों थानाध्यक्षों के योगदान देने के बाद स्थानीय लोगों में उम्मीद जगी है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी। पुलिस प्रशासन ने भी लोगों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत थाना को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

More Stories
पूर्णिया बिहार 10 मार्च 26 सीमांचल के विकास के लिए आवाज़ : एम्स, उद्योग और रोजगार की मांग
पूर्णिया10मार्च26*डगरूआ में शोक की लहर: सांसद पप्पू यादव ने पीड़ित परिवारों से की मुलाकात
लखनऊ १० मार्च २६ * मिठाई ,कैटरिंग ,रेस्टोरेंट, होटल व्यापारियों को व्यवसायिक गैस सिलेंडर मिलने में आ रही परेशानियों से डीएम को अवगत कराया