पूर्णिया बिहार 8 मार्च 26*”उम्मीद की खेती”: जैविक खेती की महत्ता को दर्शाता एक प्रभावशाली नाटक
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद कामिल कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आज तक
पूर्णिया बिहार : पूर्णिया कला-भवन नाट्य विभाग द्वारा रविवार को आयोजित नवीनतम नाटक “उम्मीद की खेती” ने जैविक खेती की महत्ता को दर्शाया । वरिष्ठ रंगकर्मी शिवाजी राम राव द्वारा लिखित एवं निर्देशित इस नाटक में दिखाया गया कि कैसे रासायनिक खेती के कारण फसल बर्बाद हो जाता है और किसान कर्ज में डूब जाता है।
नाटक में किसान की भूमिका में कुमार वैभव और किसान की पत्नी की भूमिका में मिताली भौमिक ने जीवंत अभिनय किया। खाद व्यवसायी में साहिल कुमार और संतोष कुमार साहित ग्रामीण की भूमिका में चंदन कुमार ने अच्छा अभिनय किया। किसान के बेटे की भूमिका में वैभव प्रताप उर्फ दक्ष एवं बेटी की भूमिका में अदिति कुमारी ने अभिनय की छाप छोड़ी।
नाटक के माध्यम से दहेज प्रथा को समाप्त करने की अपील भी की गई है। इस दौरान सभी कलाकारों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में गिरिजा नंद मिश्रा, रंजीत तिवारी, गोविंद कुमार, सुनील समदर्शी, कलाभवन नाट्य विभाग के संयोजक विश्वजीत कुमार सिंह, नाट्य विभाग के नाट्य निर्देशक कुंदन कुमार सिंह, सह निर्देशक अंजनी श्रीवास्तव, रेणु रणमंच के सचिव अजीत कुमार सिंह “बप्पा” आदि कई कलाकार उपस्थित थे।

More Stories
नई दिल्ली14अगस्त26*शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 देश दुनिया के ताजा 45 समाचार*
लखीमपुर खीरी14अगस्त26*प्रतिभावान खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय राइफल-पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है
सुल्तानपुर14अगस्त26*राजकीय पशु चिकित्सालय बल्दीराय में 2024 से डॉक्टर की तैनाती नहीं*