मिर्जापुर ९ मार्च २६ * न्याय एवं अधिकार समिति द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होली मिलन समारोह
यूपी आजतक – बसन्त कुमार गुप्ता
मिर्जापुर, 8 मार्च 2026: रंगों के पावन पर्व होली के उपलक्ष्य में आज न्याय एवं अधिकार समिति द्वारा भव्य ‘होली मिलन समारोह’ का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम समिति के प्रदेश अध्यक्ष पं. राम नरेश शर्मा के नेतृत्व में उनके कैंप कार्यालय, ग्राम- खजुरी, पोस्ट- हरिहरपुर बेदौली, जनपद मिर्जापुर पर संपन्न हुआ।
जिसमें परंपरा और भाईचारे का संगम की झलक देखने को मिली।
समारोह की शुरुआत प्रदेश अध्यक्ष द्वारा दीप प्रज्वलन और उपस्थित पदाधिकारियों के स्वागत के साथ हुई। इस अवसर पर पं. राम नरेश शर्मा जी ने सभी को होली की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि होली केवल रंगों का त्यौहार नहीं है, बल्कि यह आपसी द्वेष भुलाकर समाज में न्याय और समरसता स्थापित करने का प्रतीक है।
कार्यक्रम में न्याय एवं अधिकार समिति के मिर्जापुर जिला अध्यक्ष, ब्लॉक सचिव सहित कई अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों और सक्रिय सदस्यों सहित पूर्व सैनिक पेंशनर सेविसमिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष त्रीभुवन पाण्डेय, कर्मचारी नेता मोहनलाल यादव, डॉक्टर जवाहरलाल विश्वकर्मा, योगेंद्र प्रताप सिंह, विवेकानंद दुबे, गजानंद दुबे, नवीन उपाध्याय, दरोगा उपाध्याय, बबलू खान, मिथिलेश तिवारी, गोपाल सिंह, कमलेश मौर्या,आदि स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर गले लगाया और त्यौहार की बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोक गीतों और होली के गीतों ने माहौल को पूरी तरह भक्तिमय और उत्सवपूर्ण बना दिया।
सामाजिक एकता का संदेश
बैठक के रूप में शुरू हुए इस मिलन समारोह में संगठन की मजबूती और भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि वे समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुँचाने के अपने मिशन को और गति देंगे।

More Stories
मथुरा 6 मई 26 *जोधपुर जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग द्वारा मानवता की रसोई में निशुल्क भोजन की व्यवस्था*
मथुरा 6 मई 26*थाना हाईवे पुलिस द्वारा छिनैती की घटना में वांछित 03 अभियुक्तगण को किया गया गिरप्तार ।*
मिर्जापुर ६ मई २६*इफको मिर्जापुर द्वारा नैनो जागरूकता महाअभियान एवं मृदा परीक्षण कार्यक्रम आयोजित