जोधपुर15जनवरी*माहेश्वरी महिला संगठन दक्षिण क्षेत्र ने उठाया एक ब्राह्मण कन्या के विवाह का जिम्मा, महिला संगीत और आशीर्वाद समारोह आयोजित*
रिपोर्टर चेतन चौहान
जोधपुर। माहेश्वरी महिला संगठन दक्षिणी क्षेत्र द्वारा सामाजिक सरोकारिता निभाते हुए एक ब्राह्मण कन्या के विवाह का जिम्मा उठाते हुए 22 जनवरी को आयोजित किए जाने वाले विवाह के उपलक्ष्य में आज रातानाड़ा स्थित शिव मंदिर में आशीर्वाद स्वरूप महिला संगीत का आयोजन हुआ।
संगठन की अध्यक्ष रुचि राठी और सचिव प्रमिला वैद्य ने बताया कि इस आयोजन में संगठन की सभी बहनें शामिल हुई और उस कन्या को आशीर्वाद और उपहार दिए। जिसमें अलमारी, कूलर और घरेलू उपयोग का सारा सामान आदि शामिल हैं। इस दौरान गायिका मंजू डागा, गीता मेवाड़ा और कविता द्वारा विवाह गीतों की प्रस्तुति दी गई, जिन पर महिलाए झूम उठी।
इस कार्यक्रम में महिला संगठन की जिलाध्यक्ष शिवकन्या धूत, ऊषा बंग, रेनू मोदी, शीतल सोनी, डॉ शशिकला मनिहार, आशा बाहेती, बबीता राठी, संतोष तोषनीवाल, मिनाक्षी और वन्दना आदि ने सहभागिता निभाई।

More Stories
सुल्तानपुर14जुलाई26*डीएम इंद्रजीत सिंह के निर्देश पर शारदा सहायक नहर के कुलाबों का होगा कायाकल्प
सहारनपुर14जुलाई26*मिशन शक्ति फेज 5 0 द्वितीय चरण शहर से लेकर देहात तक एक दृढ़ संकल्प के साथ*
लखनऊ14जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*