जालौन15जनवरी*एएसपी ने कोतवाली का निरीक्षण करके परखी व्यवस्थाये*
*✍️✍️कालपी जालौन*
शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह ने कोतवाली कालपी का वार्षिक निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने घूम घूम कर कोतवाली परिसर की हकीकत का जायजा लेकर मातहतों को जरूरी निर्देश दिया।
अपर पुलिस अधीक्षक में
निरीक्षण के दौरान उन्होंने दफ्तर के महिला उत्पीड़न रजिस्टर,अपराध संबंधित अभिलेख, पीस कमेटी रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर आदि का मुआयना किया। उन्होंने क्रियाशील अपराधियों का विवरण देखा तथा मातहतों को निर्देश दिए गए विधानसभा चुनाव के दौरान संदिग्ध लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्यवाही की जाए तथा लाइसेंस धारकों के शस्त्रों का कोतवाली में जमा कराने की कार्रवाई अमल में लाई जाए।एएसपी ने शस्त्रागार,शौचालय,भोजनालय ,कंप्यूटर कक्ष का निरीक्षण किया एवं अभिलेखों के उचित रखरखाव करने के निर्देश दिए इसी। दौरान उन्होंने स्वच्छता बनाए रखने के हिदायत दी गई ।निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह, अतिरिक्त इस्पेक्टर विवेक कुमार मौर्या ,वरिष्ठ उपनिरीक्षक नन्हे लाल सिंह, सब इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह, हरी राम सिंह, अमर सिंह के अलावा पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे।
*✍️✍️यूपी आज तक से मोहित शर्मा की रिपोर्ट*
✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️

More Stories
मथुरा *28 अगस्त 26उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक*
मथुरा 28 अगस्त 26*थाना गोवर्धन पुलिस टीम द्वारा 02 अभियुक्त को 05 किलोग्राम अवैध गांजा सहित गिरफ्तार का गया ।*
बांदा 28 अगस्त 26*रोडवेज बस स्टैंड पर अव्यवस्था का आलम, बसों के इंतजार में भटक रहे यात्री*