महोबा 7 मार्च 26*दुर्घटना को दावत दे रही सड़क किनारे खाई और तालाब
थाना के सामने और पॉलिटेक्निक के सामने तालाब किनारे नहीं सुरक्षा बैरिकेटिंग
फोटो,,,, मुख्य सड़क किनारे तालाब और खाई
अजय कुमार विश्वकर्मा महोबा यूपी आज तक
महोबा चरखारी मुख्य मार्ग से हजारों वाहनों का होता हैं दिनरात आवागमन
चरखारी ।महोबा । लोक निर्माण विभाग के अधीन महोबा मुस्करा मार्ग पर कस्बा चरखारी में थाना के सामने तथा महिला पॉलिटेक्निक के सामने मुख्य रोड से सटी खाई व तालाब है। जिसमें बेरीकेट न होने से कभी भी कोई बड़ा हादसा सामने आ सकता है ।जिस पर न ही लोक निर्माण विभाग न ही नागरिकों को कस्बा में संसाधन उपलब्ध कराने वाली संस्था नगर पालिका द्वारा प्रभावी पहल की जा रही है।
बताते चलें कि महोबा मुस्करा मार्ग पर चरखारी कोतवाली के सामने करीब 15 फुट गहरी खाई है और उसमें अधिकांशतः पानी भरा रहता है। खाई से बिल्कुल सटी हुई लोक निर्माण विभाग की रोड है। इस रोड व खाई के बीच 6 इंच का फासला भी नहीं है जो कि आने जाने वाले वाहनों के लिए कभी भी घातम सिद्ध हो सकता है तथा चालक की जरा सी चूक से वाहन 15 फुट गहरी खाई में गिर सकता है। इसी प्रकार महिला पॉलिटेक्निक के सामने तथा प्राचार्य आवास के सटा एक तालाब है और इस तालाब में भी अधिकांशतः पानी भरा रहता है और यह तालाब भी खतराक स्थिति में सड़क से सटा हुआ है। ऐसा नहीं कि प्रशासन की इस पर नजर न हो। तहसील दिवस सहित विभिन्न दौरों के दौरान जिले से लेकर स्थानीय स्तर के अधिकारी रातों दिन इसी रोड से निकलते है लेकिन इन खतरनाक स्थानों पर किसी की नजर नहीं पड़ पा रही है। स्थानीय नागरिकों व गुजरने वाले वाहनों के संभावित दुर्घटना को देखते हुए जब इस बावत नगर पालिका परिषद चरखारी से मांग की गयी तो नगर पालिका द्वारा सड़क को लोक निर्माण विभाग के अधिकार क्षेत्र में बताया है लेकिन न तो मुख्य जिम्मेदार लोक निर्माण विभाग ओर न ही जनहित लोकहित में आमनजानस के लिए काम करने वाली संस्था नगर पालिका द्वारा सुरक्षा प्रबन्ध किए जा रहे हैं जबकि उक्त दोनों ही स्थल लगातार खतरे की घंटी की ओर इशारा कर रहे हैं। वहीं इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग से बेरिकेटिंग लगाए जाने की मांग की है।

More Stories
कानपुर5अगस्त26*श्री अंकित चौधरी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।*
भागलपुर5अगस्त26* एक अपराधकर्मी को 01 देशी कट्टा, एवं 01 जिंदा कारतूस के साथ किया गया गिरफ्तार।
सतना5अगस्त26*प्रदर्शनकारियों पर FIR कर घिरी पुलिस: आंदोलन की हर तस्वीर में मोहम्मद आरिफ इकबाल, फिर भी नाम गायब*