लखनऊ 7 मार्च 26*वन विभाग में हरियाली के नाम पर खेल! कागज़ों में लाखों पौधे* , *ज़मीन पर सूखा सच*
*रोपण के दावे बड़े, हकीकत गायब – सवालों के घेरे में वन*विभाग की कार्यप्रणाली*
लखनऊ, उत्तर प्रदेश वन विभाग द्वारा चलाए जा रहे पौधारोपण और संरक्षण अभियानों पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। विभागीय अभिलेखों में लाखों पौधे लगाए जाने का दावा किया गया, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां करती नजर आ रही है। जांच-पड़ताल के दौरान पौधों का अस्तित्व ही नहीं नजर आ रहा है,जिससे विभाग की कार्यप्रणाली संदेह के घेरे में आ गई है।
हर वर्ष पौधारोपण के नाम पर करोड़ो रुपये खर्च किए जाते हैं। रिपोर्टों में गड्ढा खुदाई, पौधों की खरीद और उनकी सुरक्षा के लिए बजट का पूरा उपयोग दिखाया जाता है, लेकिन वास्तविकता में अधिकांश स्थानों पर पौधे नदारद हैं। आरोप है कि कई जगह केवल औपचारिकता निभाते हुए फोटो खिंचवाकर पौधारोपण दिखा दिया जाता है, जबकि बाद में उनकी देखभाल तक नहीं की जाती।
ग्रामीणों का कहना है कि जिन क्षेत्रों को विभागीय रिकॉर्ड में “रोपित क्षेत्र” बताया गया है, वहां कभी पौधे लगाए ही नहीं गए। यदि इन योजनाओं की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराई जाए तो बड़े पैमाने पर अनियमितताओं का खुलासा हो सकता है।
पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के नाम पर चल रही योजनाओं में यदि इस प्रकार की लापरवाही और अनियमितता सामने आती रही तो शासन की मंशा पर भी प्रश्नचिन्ह लगना स्वाभाविक है।
प्रदेश मे हरियाली लाने क़े लिए एक पेड़ माँ क़े नाम से अभियान चलाया गया लेकिन बावजूद इसके हरियाली नजर नही आ रही है उल्टे पेड़ की कटाई जोरों पर है,
अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले को कितना गंभीरता से लेता है और क्या इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाती है या नहीं।

More Stories
मुजफ्फरनगर28जून26*UP- मुजफ्फरनगर में मालिक-नौकर के संबध “लठ्ठ आधारित” है.*
लखनऊ28जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
लखनऊ28जून26*यूपी में pwd 1 किमी से कम लंबी सड़कें नहीं बनाएगा….*