March 5, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या 5 मार्च 26*‘इंस्पायर अवार्ड’ के प्रोजेक्ट में चयनित होकर विद्यालय और रूदौली का नाम रौशन किया

अयोध्या 5 मार्च 26*‘इंस्पायर अवार्ड’ के प्रोजेक्ट में चयनित होकर विद्यालय और रूदौली का नाम रौशन किया

अयोध्या 5 मार्च 26*‘इंस्पायर अवार्ड’ के प्रोजेक्ट में चयनित होकर विद्यालय और रूदौली का नाम रौशन किया

डी एस एम लायंस पब्लिक स्कूल के छात्र शाह मोहम्मद अहमद ने ‘इंस्पायर अवार्ड’ के प्रोजेक्ट में चयनित होकर विद्यालय और रूदौली का नाम रौशन किया

भेलसर(अयोध्या)रुदौली शिक्षा क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान डी एस एम लायंस पब्लिक स्कूल के कक्षा 12 के छात्र शाह मोहम्मद अहमद ने ‘इंस्पायर अवार्ड’ के अंतर्गत एयर पोल्यूशन को कम करने विषय पर अपने अभिनव प्रोजेक्ट के माध्यम से चयनित होकर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष और उत्साह का माहौल है।
विद्यालय के चेयरमैन डॉ. निहाल रज़ा व प्रधानाचार्या डॉ. भावना मिश्रा ने छात्र को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उसकी कड़ी मेहनत, लगन और शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि शाह मोहम्मद अहमद भविष्य में भी अपनी प्रतिभा से विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करता रहेगा।
शाह मोहम्मद अहमद ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के समस्त अध्यापकों एवं प्रधानाचार्या डॉ. भावना मिश्रा को दिया। उनके पिता शाह आमिर तबरेज जो स्वयं एक अध्यापक हैं, ने भी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे परिवार और विद्यालय के लिए गर्व का क्षण बताया।
विद्यालय परिवार ने छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की है कि वह आगे भी शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

Taza Khabar