March 5, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी 5मार्च 26*विजली विभाग की लापरवाही से फिर एक भैंस की मौत*

कौशाम्बी 5मार्च 26*विजली विभाग की लापरवाही से फिर एक भैंस की मौत*

कौशाम्बी 5मार्च 26*विजली विभाग की लापरवाही से फिर एक भैंस की मौत*

*भैंस की मौत से ग्रामीणों में विजली विभाग से आक्रोश जमीन पर रखा ट्रांसफार्मर*

*कोखराज कौशाम्बी* कोखराज थाना क्षेत्र के वार्ड नम्बर 10 मंगल पांडेय नगर में विजली विभाग की लापरवाही के कारण फिर एक बेजुबान जानवर की मौत हो गयी हैं ग्रामीणों ने बताया कि जमीन पर ट्रांसफार्मर को रख कर विजली सप्लाई किया जाता हैं जिससे आये दिन घटना घटती रहती हैं ताजा मामला गांव की ही विधवा महिला शिवरानी देवी पत्नी स्वा. सोने लाल सरोज की लगभग 60 हजार कीमत की भैंस जमीन में रखे ट्रांसफार्मर के पास से गुजरी तभी वह करेंट की चपेट में आ गयी और देखते ही देखते उसकी मौत हो गयी ग्रामीणों ने बताया कि पहले भी एक घटना इसी ट्रांसफार्मर से हो चुकी हैं लेकिन बस्ती के बीच जमीन में ट्रांसफार्मर रख कर नंगा नाच खेल रहे विजली कर्मचारियों पर अभी तक कोई कार्यवाही नही हो सकी इसकी शिकायत ग्रामीणों ने कई बार किया लेकिन आँख में पट्टी बांध कर बैठे जिम्मेदार लोगों को यह दिखाई नही देता जबकि इस ट्रांसफार्मर को सुरक्षा जाली भी नही लगाई गई हैं जिससे बचाव हो सके ग्रामीणों का आरोप हैं कि विजली विभाग बड़ी घटना का इंतजार कर रहा हैं गांव के लोगों का कहना हैं कि गांव में तमाम छोटे छोटे बच्चों का भी इसी बस्ती से आना जाना रहता हैं कही कोई बड़ी अनहोनी न हो जाये क्या जिले के मुखिया को यह लापरवाही नही दिखाई देती हैं जो बस्ती के बीच मे जमीन पर ट्रांसफार्मर रखा हुआ दिखाई नही देता हैं पीड़िता ने इसकी शिकायत थाना पुलिस को दिया है।

 

Taza Khabar