अयोध्या 3 मार्च 26*चंद्र ग्रहण के चलते आज बंद रहेंगे श्री रामलला एवं हनुमानगढ़ी के दर्शन।*
अयोध्या।*जिलाधिकारी श्री निखिल टीकाराम फूंडे ने अवगत कराया है कि चंद्र ग्रहण के कारण आज दिनांक 03 मार्च 2026 को श्री राम जन्मभूमि मंदिर में विराजमान श्री रामलला एवं हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन निर्धारित अवधि तक स्थगित रहेंगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज 03 मार्च 2026 को सायं 6:00 बजे से 6:48 बजे तक चंद्र ग्रहण काल रहेगा।अतः प्रातः 8:15 बजे बाल भोग के उपरांत प्रातः 9:00 बजे से मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे।
ग्रहण समाप्ति के पश्चात सायं 7:15 बजे मंदिर में प्रवेश कर गर्भगृह की विधिवत साफ-सफाई एवं ठाकुर जी का श्रृंगार किया जाएगा।इसके उपरांत रात्रि 8:30 बजे संध्या आरती के साथ पुनः दर्शन-पूजन प्रारंभ कर दिया जाएगा।
जिलाधिकारी ने समस्त जनपदवासियों एवं बाहर से पधारे श्रृद्धालुओं से अपील की है कि वे पूर्ण संयम एवं शांति बनाए रखें।अयोध्या में उपस्थित श्रृद्धालु अपने-अपने होटल,धर्मशाला अथवा निर्धारित ठहराव स्थलों पर ही रहें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
उन्होंने सभी होटल स्वामियों,ढाबा संचालकों एवं रेस्टोरेंट संचालकों को निर्देशित किया है कि वे अपने अधिष्ठान श्रृद्धालुओं की सुविधा हेतु खुले रखें तथा भोजन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखें।
जिलाधिकारी ने कहा कि चंद्र ग्रहण की अवधि समाप्त होते ही मंदिरों में दर्शन-पूजन की व्यवस्था पूर्व की भांति सुचारु रूप से प्रारंभ कर दी जाएगी।श्रृद्धालुओं की सुरक्षा,सुविधा एवं सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।
जिला प्रशासन ने सभी श्रृद्धालुओं से सहयोग की अपेक्षा की है,ताकि धार्मिक परंपराओं के अनुरूप समस्त व्यवस्थाएं शांतिपूर्वक संपन्न कराई जा सकें।

More Stories
रोहतास17जून26*IG कार्यालय में लंबित कांडों की समीक्षा, हर फाइल का लिया हिसाब |
रीवा17जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रीवा मध्यप्रदेश की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
मथुरा 17 जून 26*“ऑपरेशन प्रहार” के तहत 01 अभियुक्त को 162 ग्राम अवैध मादक पदार्थ नसीला पाउडर अल्प्राजोलम के साथ किया गिरफ्तार ।*