March 3, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 2 मार्च 26*बिहार बंगाली एसोसिएशन के पूर्णिया यूनिट का द्विवार्षिक चुनाव सम्पन्न

पूर्णिया बिहार 2 मार्च 26*बिहार बंगाली एसोसिएशन के पूर्णिया यूनिट का द्विवार्षिक चुनाव सम्पन्न

पूर्णिया बिहार 2 मार्च 26*बिहार बंगाली एसोसिएशन के पूर्णिया यूनिट का द्विवार्षिक चुनाव सम्पन्न

पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कॉमेडी की खास रिपोर्ट यूपी आज तक

पूर्णिया बिहार : पूर्णिया में बिहार बंगाली एसोसिएशन के पूर्णिया यूनिट का द्विवार्षिक चुनाव सेंट्रल कमिटी के पर्यवेक्षक विद्युत कुमार पाल के देख रेख में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए श्री पाल ने कहा कि बिहार में बंगला भाषियों के साथ सौतेला व्यवहार सरकार के द्वारा किया जा रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि प्रारंभिक विद्यालयों में बंगला शिक्षकों की नियुक्ति के लिए 100 अंक की इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है जबकि इंटर काउंसिल द्वारा बंगला के लिए 50 अंकों की ही परीक्षा ली जाती है। इस प्रकार बंगला शिक्षक की नियुक्ति के लिए बिहार के बंगला भाषी अभ्यर्थी पात्र नहीं हो पाते हैं और बंगाल के अभ्यर्थी यहां नौकरी पा रहे हैं।
एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय सान्याल ने कहा कि एसोसिएशन द्वारा बंगाली समाज के लिए विभिन्न कार्य किए जा रहें है और बंगला भाषा के विद्यार्थियों पढ़ाई के लिए लगातार सरकार से मांग कर बंगला शिक्षकों की नियुक्ति कराई जा रही है।
एसोसिएशन के सचिव रबिंद्र कुमार नाहा ने लेखा जोखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि एसोसिएशन द्वारा लोगों की सुविधा हेतु शव वाहन, शव डीप फ्रीजर और ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था की गई है।
निम्न पदाधिकारी अगले सत्र के लिए चुने गए:- अध्यक्ष : ए के बोस, उपाध्यक्ष : सोनाली चक्रवर्ती और मिठू शॉ, सचिव: तारा शंकर चटर्जी “टूटू”, कोषाध्यक्ष : जयजीत घोष,संयुक्त सचिव : गौतम भौमिक और स्वपन चक्रवर्ती, सहायक सचिव : गौतम बनर्जी और देवब्रत सुर,
इस अवसर पर कार्यकारिणी के 10 सदस्य भी चुने गए। धन्यवाद ज्ञापन साहित्यकार आलो राय ने किया।

Taza Khabar