नमिता सेतिया महिला कांग्रेस कमेटी की जिला प्रधान नियुक्त
अबोहर, 15 जनवरी (शर्मा): पंजाब प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की प्रधान बलवीर रानी सोढ़ी व पंजाब महिला कांग्रेस की जनरल सैक्ट्री डॉ. विरोनिका नागपाल ने ऑल इंडिया महिला कांग्रेस प्रधान नीता डीसूजा के दिशा निर्देशों पर समाजसेवी चांद सेतिया की पुत्रवधू व सचिन सेतिया की धर्मपत्नी नमिता सेतिया को महिला कांग्रेस कमेटी की जिला प्रधान नियुक्त किया है। नमिता सेतिया वार्ड नं. 41 की पार्षदा हैं। नमिता सेतिया ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी गई है उसे वह पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभायेंगी।
फोटो:2, बलवीर रानी सोढ़ी नमिता सेतिया को नियुक्ति पत्र सौंपती हुईं।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
पूर्णिया 29अगस्त 2026*“DM को राखी बांध भावुक हुईं जीविका दीदियां”
पूर्णिया बिहार 28 अगस्त 26 पूर्णिया में शिवमय हुई रात: महापौर विभा कुमारी ने किया बोलबम सेवा शिविरों का भव्य उद्घाटन,
लखनऊ 29अगस्त 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*