*👉सहारनपुर खबर,,,,*
सहारनपुर 28 फ़रवरी 26*थाना देवबंद,थाना कुतुबशेर,थाना रामपुर मनिहारान,थाना मण्डी,थाना गंगौह,थाना बड़गांव एवम थाना नकुड प्रभारियो की बडी कार्रवाई*
*➡️पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र-DIG अभिषेक सिंह के सख्त एक्शन के चलते*
*➡️SSP अभिनंदन सिंह,SP CITY व्योम बिंदल एवम SP DEHAT सागर जैन के दिशा निर्देश पर*
*➡️थाना देवबंद प्रभारी अमरपाल शर्मा के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम ने जानलेवा हमला करने वाले वांछित को किया गिरफतार,पकड़ा गया अभियुक्त पहले भी लूट सहित 3 मामलों मे जा चुका है जेल*
*➡️इंस्पेक्टर अमरपाल शर्मा की पुलिस टीम की एक और बड़ी कार्रवाई,एक शातिर वारंटी चढ़ा पुलिस के हत्थे*
*➡️थाना कुतुबशेर प्रभारी हदय नारायण सिंह की पुलिस टीम की भी बड़ी कार्रवाई,नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाला युवक हुआ गिरफ्तार,अपहर्ता सकुशल बरामद*
*➡️थाना रामपुर मनिहारान प्रभारी राधेश्याम यादव की साइबर हेल्प डेस्क टीम की बड़ी कार्रवाई,साइबर ठग से पीड़िता के बैंक खाते में 41,167 रूपए की धनराशि कराई वापस*
*➡️थाना मण्डी प्रभारी रोजन्त त्यागी की पुलिस टीम ने भी पकड़ा एक शराब माफिया,25 पव्वे अवेध देशी शराब की बरामद*
*➡️थाना गंगौह प्रभारी संजीव कुमार की पुलिस टीम ने शादी का झांसा देकर रेप की घटना को अंजाम देने वाले वांछित को किया गिरफतार*
*➡️थाना बड़गांव प्रभारी रमेश चंद्र सिंह की पुलिस टीम ने एक गाडी से पकड़ी 35 अंग्रेजी अवेध शराब की पेटी*
*➡️थाना नकुड प्रभारी धर्मेन्द्र सोनकर की पुलिस टीम ने जानलेवा हमले के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को किया गिरफतार*
*सहारनपुर*/
अपराध की दुनिया के बादशाहों को एक के बाद एक गिरफ्तार कर जेल की सलाखें दिखाने वाले *थाना देवबंद प्रभारी अमरपाल शर्मा* के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक रणवीर सिंह ने अपने सहयोगी दल के सहयोग से एक बार फिर बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए जान से मार डालने की नियत से तेजधार हथियारों से हमला कर गम्भीर रूप से घायल करने वाले हमलावर दीपक कुमार उर्फ फण्डर पुत्र सुकेश शर्मा उर्फ सुक्का निवासी रणखंडी को पिलर नम्बर 10 के पास से घेराबंदी के दौरान गिरफ्तार किया।पकड़ा गया अभियुक्त लूट सहित 3 मामलों में जेल जा चुका है।इसके अलावा *इंस्पेक्टर देवबंद अमरपाल शर्मा* की ही पुलिस टीम उपनिरीक्षक आनन्द कुमार ने अपनी पुलिस टीम के सहयोग से एक और बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए माननीय न्यायालय के आदेशों निर्देशो का कड़ाई के साथ पालन करते हुए एक शातिर वारंटी मेहताब पुत्र इदरीश निवासी ग्राम फुलास अकबरपुर को किया गिरफतार।जबकि *थाना कुतुबशेर प्रभारी हदय नारायण सिंह* के कुशल नेतृत्व वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक एवम लेबर कालोनी चौकी प्रभारी शशांक गिरी ने अपनी पुलिस टीम के साथ जबरदस्त कामयाबी हासिल करते हुए एक नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले अभियुक्त कर्ण उर्फ करन पुत्र विजयपाल निवासी ग्राम उनाली थाना कुतुबशेर को रेलवे स्टेशन सहारनपुर से गिरफ्तार किया।जबकि पुलिस टीम ने काफी मशक्कत के बाद अपहर्ता को भी सकुशल बरामद कर लिया है।इसके अलावा *थाना रामपुर मनिहारान प्रभारी राधेश्याम यादव* के कुशल नेतृत्व वाली साइबर हेल्प डेस्क पुलिस टीम उपनिरीक्षक पुष्पेन्द्र,महिला उपनिरीक्षक नेहा,कम्प्यूटर आपरेटर कपिल देव,हेड कांस्टेबल दीपक,महिला अकांक्षा सिंह एवम कांस्टेबल अजीत ने अपनी तेज तर्रार कार्रवाई करते हुए पीड़िता से स्थानांतरण के नाम पर की गई साइबर ठगी 41,167 रूपए की धनराशि उसके बैंक खाते में कराई वापस।पीड़ित *इंस्पेक्टर राधेश्याम यादव* सहित उनकी पुरी पुलिस टीम का किया धन्यवाद अदा।आपको बता दें,कि इस मामले में साइबर ठग द्वारा 4,5 लाख रूपए की ठगी की गई थी।जिसमें रामपुर मनिहारान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला की हजारों रूपए की धनराशि उसके बैंक खाते में कराई वापस।इसके अलावा *थाना मण्डी प्रभारी रोजन्त त्यागी* की पुलिस टीम उपनिरीक्षक राहुल कुमार ने अपने सहयोगी दल के सहयोग से चैकिंग के दौरान चिलकाना रोड स्थित अमन पैलेस के पास से एक शराब माफिया वाहिद पुत्र वाजिद निवासी मौहल्ला सिराज कालोनी को गिरफतार किया।जिसके कब्जे मौके से 25 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद की।पकड़े गए शराब माफिया का अपराधिक इतिहास भी निकला चौकाने वाला।इसके अलावा *थाना गंगौह प्रभारी संजीव कुमार* के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक देवेश कुमार ने अपने सहयोगी दल के सहयोग से बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले एक अभियुक्त को शाहपुर उबैद पुत्र नियाज़ निवासी ग्राम शाहपुर रोड को काफी मशक्कत के बाद किया गिरफतार।जबकि *थाना बड़गांव प्रभारी रमेश चंद्र सिंह* की पुलिस टीम उपनिरीक्षक हितेश कुमार एवम सोनू कुमार ने अपनी एक बडी पुलिस टीम के साथ जबरदस्त कामयाबी हासिल करते हुए चैकिंग के दौरान एक इनोवा कार से 35 पेटी रायल स्टैग हरियाणा मार्का बरामद की है।आपको बता दें,कि एक शराब तस्कर द्वारा यह हरियाणा मार्का की शराब इनोवा गाड़ी से ले जाई जा रही थी,गाड़ी चालक सामने पुलिस टीम को देख गाड़ी में शराब के जखीरे को छोड़कर फरार हो गया,जिसकी तलाश में पुलिस की छापेमारी लगातार जारी है।इसके अलावा *थाना नकुड प्रभारी धर्मेन्द्र सोनकर* की पुलिस टीम उपनिरीक्षक संदीप कुमार ने अपने सहयोगी दल के सहयोग से हत्या के मुकदमे के प्रयास में एक अभियुक्त आदेश पुत्र स्व,ओमप्रकाश निवासी ग्राम जुडडी के पास से घेराबंदी के दौरान गिरफ्तार किया गया।आपको बता दें,कि जानलेवा हमले की घटना को अंजाम देकर आदेश फरार था,जिसे पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।

More Stories
लखनऊ 28 फ़रवरी 26*फाग गीत गाकर होली के कार्यक्रम के तहत युवाओं ने जमकर धमाल मचाया *
कौशाम्बी 28 फ़रवरी 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 28 फ़रवरी 26*राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर मूरतगंज में विज्ञान मेले का आयोजन*