April 15, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या २७ फरवरी २६ * हाईवे पर कार-ट्रक की टक्कर, बड़ा हादसा टलाः इनायत नगर थाने के सामने हुई घटना, 4 लोग सुरक्षित।

अयोध्या २७ फरवरी २६ * हाईवे पर कार-ट्रक की टक्कर, बड़ा हादसा टलाः इनायत नगर थाने के सामने हुई घटना, 4 लोग सुरक्षित।

अयोध्या २७ फरवरी २६ * हाईवे पर कार-ट्रक की टक्कर, बड़ा हादसा टलाः इनायत नगर थाने के सामने हुई घटना, 4 लोग सुरक्षित।

अयोध्या*अयोध्या-रायबरेली हाईवे पर शुक्रवार को इनायत नगर थाना के ठीक सामने कार और ट्रक की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में कार सवार महिला समेत चार लोग बाल-बाल बच गए और एक बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने सूचना के बाद ट्रक और उसके चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है जानकारी के अनुसार, सुल्तानपुर जनपद के बल्दीराय थाना क्षेत्र के चकटेरी गांव निवासी आशीष दुबे अपने परिवार के साथ पारा ब्रह्मनान स्थित गहनाग देव मंदिर में दर्शन के लिए आए थे। दर्शन के बाद वे अपनी कार (UP17 L2828) से वापस लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार इनायत नगर थाने के सामने पहुंची, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक (UP32 DN8425) ने कार के पिछले हिस्से में बगल से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दुर्घटना के तुरंत बाद ट्रक चालक और कार सवारों के बीच लगभग आधे घंटे तक कहासुनी और विवाद चलता रहा। घटना थाने के ठीक सामने होने के बावजूद, पुलिस मौके पर कुछ देर बाद पहुंची। करीब आधे घंटे बाद उपनिरीक्षक जोखन यादव पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और ट्रक चालक को हिरासत में लेकर वाहन को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों के बीच वाहन क्षति को लेकर आपसी समझौते की भी बातचीत चल रही है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Taza Khabar