कौशाम्बी 26 फ़रवरी 26*राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार ने लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, कृषि यंत्र व बीज किट किया प्रदान*
*कौशांबी।* प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन,कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात दिनेश प्रताप सिंह ने गुरुवार को मां शीतला अतिथि गृह,सयांरा में आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों प्रहलाद नारायण, परान,जग्गू सिंह,सोनेलाल,गोकुल प्रसाद मौर्य,रामजस,रजिया,चन्द्रा देवी, सुशीला देवी व रूक्मिनी देवी को आयुष्मान कार्ड प्रदान किया। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास मिशन के लाभार्थियों को बीज किट एवं विभिन्न पारिस्थितकीय कृषि यंत्र (प्रेयर मशीन) लाभार्थियों-कुंवर बहादुर सिंह,घनश्याम सिंह व पुरूषोत्तम प्रसाद को प्रदान किया। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।इस अवसर पर विधायक चायल पूजा पाल,भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य,पूर्व विधायक शीतला प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल,अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मंझनपुर वीरेन्द्र फौजी व भरवारी कविता पासी, शिवमोहन मौर्य सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण,जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल,मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी ओम प्रकाश एवं अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।
*सुशील केसरवानी वरिष्ठ पत्रकार ब्यूरो चीफ अखंड भारत संदेश समाचार पत्र जनपद कौशांबी* 9838824938

More Stories
मुम्बई6अगस्त26*तरुण तेजपाल 2013 रेप केस में दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने बरी करने का फैसला पलटा
जोधपुर6अगस्त26*RAS अधिकारी प्रियंका विश्नोई मौत मामले में कोर्ट के आदेश के बाद वसुंधरा हॉस्पिटल के खिलाफ नई एफआईआर दर्ज की गई है।_*
उत्तर प्रदेश6अगस्त26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*