*👉सहारनपुर खबर,,,,*
सहारनपुर 26 फ़रवरी 26*थाना नागल एवम कोतवाली नगर प्रभारियो की बडी कार्रवाई*
*➡️पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र-DIG अभिषेक सिंह के सख्त एक्शन के चलते*
*➡️SSP अभिनंदन सिंह,SP CITY व्योम बिंदल एवम SP DEHAT सागर जैन के दिशा निर्देश पर*
*➡️थाना नागल प्रभारी राजकुमार चौहान के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम ने,किया ट्यूबवैल पर हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण*
*➡️थानाध्यक्ष राजकुमार चौहान की पुलिस टीम ने पकड़ा एक शातिर चोर,चोरी की एक बैटरी बरामद,यह शातिर चोर पहले भी एनडीपीएस एक्ट सहित 2 मामलों में जा चुका है जेल*
*➡️कोतवाली नगर प्रभारी नेमचंद सिंह की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने साइबर ठग से पीड़िता के बैंक खाते में कराई 18000 रूपए की धनराशि वापस*
*➡️कोतवाली नगर प्रभारी नेमचंद सिंह की पुलिस टीम की दूसरी बड़ी कार्रवाई,एक 25 हजारी ईनामी बदमाश गिरफतार,अवैध देशी तमंचा व कारतूस बरामद*
*सहारनपुर*/
थाना नागल की कमान सम्भालते ही अपराधियों की धड़ाधड़ गिरफ्तारियां कर उन्हे जेल की सलाखें दिखाने वाले *थानाध्यक्ष राजकुमार गौतम* के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम ने एक बार फिर जबरदस्त कामयाबी हासिल करते हुए ट्यूबवेल पर हुई चोरी की घटना का किया सफल अनावरण।पकड़े गातिर चोर से चोरी का एक बैटरा बरामद किया गया।आपको बता दें,कि थाना नागल में ट्यूबवेल पर हुई चोरी की घटना की रिपोर्ट दर्ज होते ही हरकत में आए *थानाध्यक्ष नागल राजकुमार चौहान* ने बिना कुछ देरी किए एक पुलिस टीम का गठन कर चोरों की तलाश में लगा दी।इधर उनकी पुलिस टीम उपनिरीक्षक नवीन जयंत ने भी अपनी सहयोगी टीम के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए चैकिंग के दौरान बढेडी कोली नासिरपुर डिनौली मार्ग के पास स्थित खाली पड़े खेत से एक शातिर चोर अब्दुल रहीम पुत्र अताउल्ला निवासी ग्राम बढेडी कोली को घेराबंदी के दौरान गिरफ्तार कर लिया।जिसके कब्जे से एक चोरी का बेटरा भी बरामद किया गया।आपको यह भी बता दें,कि इस शातिर चोर की गिरफ्तारी से नागल क्षेत्र में होने वाली चोरियों से ग्रामीणों को एक बडी राहत जरूर मिलेगी।पकड़ा गया यह शातिर चोर पहले भी एनडीपीएस एक्ट सहित 2 मामलों में जेल जा चुका है।इसके अलावा *कोतवाली नगर प्रभारी नेमचंद सिंह* के कुशल निर्देशन वाली साइबर हेल्प डेस्क टीम निरीक्षक मुमताज खान, वरिष्ठ उपनिरीक्षक मान सिंह, कम्प्यूटर आपरेटर सन्नी सोम एवम महिला कांस्टेबल मोना ने बडी कामयाबी हासिल करते हुए साइबर ठग द्वारा खालापार निवासी कुमारी पारूल से ठगी गई 44400 रूपए की धनराशि में से 18000 रूपए की धनराशि उसके बैंक खाते में कराई वापस।पीड़िता ने *कोतवाली नगर प्रभारी नेमचंद सिंह* सहित उनकी पुरी पुलिस टीम का जताया आभार।इसके अलावा *कोतवाली नगर प्रभारी नेमचंद* के कुशल नेतृत्व वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक महेन्द्र सिंह चौहान,राजकुमार गौतम एवम नितेश चौधरी ने अपने सहयोगी दल के सहयोग से बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए चैकिंग के दौरान बेहट बस अड्डे से एक 25 हजारी ईनामी बदमाश मौहम्मद अब्दुल कादिर पुत्र मौहम्मद हासिम निवासी चकरौता रोड हिल वाली गली मौहल्ला छीपियान को किया गिरफतार।जिसके कब्जे से एक देशी तमंचा व कारतूस बरामद किए गए।

More Stories
मथुरा 26 फरवरी 26*श्री कृष्ण जन्मभूमि पर होली रंगोत्सव दिनांक 26/27-02-2026 पर यातायात डायवर्जन प्लान जनपद मथुरा ।*
मथुरा 26 फरवरी 26* OPERATION CONVICTION थाना वृंदावन
बांदा26फरवरी26*चिल्ला थाने में सी ओ राजवीर सिंह की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई ।