पूर्णिया 25 बिहार 26* फरवरीअनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल यूपीआजतक
पूर्णिया बिहार। दरभंगा की घटना पर माननीय मंत्री श्री लखेंद्र कुमार रौशन का संज्ञान, पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर हर संभव सहायता का आश्वासन
दरभंगा में अनुसूचित जाति परिवार पर हुई दुखद एवं निंदनीय हिंसा की घटना को गंभीरता से लेते हुए माननीय मंत्री, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग, बिहार सरकार, श्री लखेंद्र कुमार रौशन ने आज दरभंगा मेडिकल कॉलेज पहुंचकर इलाजरत पीड़ितों से मुलाकात की तथा उनका कुशलक्षेम जाना।
माननीय मंत्री ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि राज्य सरकार इस कठिन घड़ी में उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। उन्होंने आश्वस्त किया कि पीड़ितों को सरकार की ओर से हर संभव आर्थिक, चिकित्सीय एवं कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
अस्पताल में भर्ती घायलों की स्थिति की जानकारी लेते हुए माननीय मंत्री ने चिकित्सकों एवं अस्पताल प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिया कि इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही न हो तथा सर्वोत्तम एवं त्वरित चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने आवश्यक दवाओं, विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता तथा समुचित देखभाल की व्यवस्था पर विशेष बल दिया।
माननीय मंत्री ने जिला प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों से भी विस्तृत जानकारी प्राप्त की और निर्देशित किया कि दोषियों की शीघ्र पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर एवं विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के विरुद्ध किसी भी प्रकार का अत्याचार या भेदभाव कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य सरकार सामाजिक न्याय, समानता और कानून के शासन के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
सरकार पुनः यह दोहराती है कि पीड़ित परिवार को सभी निर्धारित सरकारी योजनाओं एवं प्रावधानों के तहत सहायता उपलब्ध कराई जाएगी तथा मामले की सतत निगरानी की जाएगी।

More Stories
लखनऊ24जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
मथुरा 24 जुलाई 26*OPERATION CONVICTION थाना कोसीकलां जनपद मथुरा।*
मथुरा 24 जुलाई 26 होमगार्ड भर्ती की DV&PST की प्रक्रिया का गहन निरीक्षण*