मुजफ्फरनगर के थाना रतनपुरी क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा हादसे में दो लोगों की मौत 20 से अधिक घायल
मुजफ्फरनगर के खतौली-रतनपुरी मार्ग पर मंगलवार सुबह सड़क हादसा हुआ। ग्राम माजरा तलड़ा गुजरेडी के पास पिकअप और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 18 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मृतकों की पहचान तारा चंद्र (70) पुत्र शीशराम और राम चंद्र (55) पुत्र बुधु के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन में सवार महिलाएं और पुरुष ग्राम पाली से खेतों में मजदूरी करने के लिए जा रहे थे तभी यह दुर्घटना हुई। इस दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर जमकर हंगामा शुरू किया।घटना की सूचना मिलते ही फौरन उपजिलाधिकारी निकिता शर्मा, बुढ़ाना के सीओ गजेंद्र पाल सिंह और थाना प्रभारी राकेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने पीड़ित परिवारों को समझाने का प्रयास किया।

More Stories
मथुरा 4 जून 26*“ऑपरेशन प्रहार” के तहत 01 अभियुक्त को अवैध नशीला पदार्थ एल्प्राजोलाम व नगद 1,95,000/ एवं 01 कार सहित किया गया गिरफ्तार ।*
भागलपुर4 जून26*सबौर थानान्तर्गत 10 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।
लखनऊ4जून2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें