कानपुर नगर 24 फ़रवरी 26* खाद्य विभाग ने पकड़ा 2022 मे एक्सपायर 100 कुंतल खजूर, डिब्बो पर लगे 2026 के लेवल
कानपुर नगर *उत्तर प्रदेश के कानपुर में ऐसा खेल पकड़ा गया कि सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे खाद्य विभाग ने रजनीश ट्रेडर्स के गोदाम पर छापा मारा तो अंदर का नज़ारा देखकर अफसरों के होश उड़ गए। करीब 100 क्विंटल खजूर के डिब्बों का अंबार लगा था — कीमत लगभग 50 लाख रुपये लेकिन असली झटका तब लगा, जब जांच में पता चला कि ये खजूर साल 2022 में ही एक्सपायर हो चुका था। और ऊपर से चालाकी देखिए पुराने माल पर 2026 की नई एक्सपायरी का स्टिकर चिपकाकर #Ramadan रमजान माह में ही उत्तर प्रदेश व दिल्ली के बाजार में बेचने की तैयारी थी यानी पुराना माल, नया कमाल का खेल चल रहा था सैंपल जांच में खजूर खाने लायक नहीं पाया गया, जिसके बाद पूरा स्टॉक सीज कर दिया गया। अब खाद्य विभाग सख्त एक्शन की तैयारी में है और यह भी खंगाला जा रहा है कि ये माल किन-किन बाजारों में पहुंचने वाला था,*

More Stories
हल्द्वानी27जुलाई26*एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी
कानपुर नगर27जुलाई26*पीएसी कर्मी के घर ₹21 लाख की चोरी का खुलासा, 02 शातिर चोर गिरफ्तार
पटना27जुलाई26*बिहार में पुलिस ने स्टूडेंट्स के खिलाफ सारे केस वापस लेने की घोषण की!