कौशाम्बी 23 फ़रवरी 26*चोरी की बाइक के साथ अभियुक्त को कोखराज पुलिस ने किया गिरफ्तार*
*कोखराज कौशांबी* कानपुर का रहने वाला एक व्यक्ति कौशांबी जिले में अपने ससुराल में आया था और ससुराल में आने के बाद उसने निमंत्रण स्थल के पास से दूसरे की बाइक चोरी कर लिया है बाइक चोरी की घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और चोरी की बाइक भी बरामद कर लिया है
जानकारी के मुताबिक राजू लाल पुत्र मुननू लाल निवासी चरवा खुर्द थाना चरवा 21 फरवरी को कोखराज थाना क्षेत्र के ककोढ़ा गांव में बाइक से निमंत्रण गए थे वह निमंत्रण खा रहे थे इस बीच मौका पाकर उनकी बाइक चोर उठा ले गए थे राजू ने बाइक की बहुत खोजबीन की लेकिन निमंत्रण के स्थान पर उसकी बाइक नहीं मिली मामले की सूचना उसने थाना पुलिस को दी थाना पर मु0अ0सं0 95/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत हुआ उपरोक्त क्रम में थाना कोखराज पुलिस ने मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित प्रकाश में आए अभियुक्त शिवम पुत्र राम सजीवन निवसी ग्राम अरंज बनकट थाना साढ़ जनपद कानपुर नगर को गिरफ्तार किया है अभियुक्त के कब्जे से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित चोरी की बाइक नंबर UP70EV1337 पुलिस ने बरामद किया है विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया हैं।गिरफ्तार अभियुक्त से कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया कि मेरी ससुराल फकीर बहस का पूरा थाना कोखराज में है तथा दिनांक 21.02.2026 को अपने साथियों के साथ मिलकर ग्राम ककोढा के एक शादी समारोह से उसने बाइक चोरी किया था उसके साथियों की तलाश पुलिस कर रही है।

More Stories
लखनऊ11जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
गोरखपुर11 जून26*जीडीए कर्मचारी बनकर ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार, आवास दिलाने के नाम पर ऐंठे थे पैसे
कानपुर नगर 11/06/2026*बखरिया में दलित बस्ती राख, अनाज तक जला, पर रोड न होने से फायर ब्रिगेड नहीं पहुंची – रचना सिंह गौतम