मुजफ्फरनगर 12सितम्बर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर मुजफ्फरनगर की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
[12/09, 13:41] Lokendra Mujaffarnagar Saharanpur: *नवीन पेट्रोल पंप पर कम पेट्रोल देने का आरोप, मचा हंगामा*
*लोकेन्द्र गौतम* ब्यूरो चीफ सहारनपुर मंडल *यूपी आजतक*
मुजफ्फरनगर । 12 सितंबर 26 भोपा रोड स्थित रेलवे पुल के पास नवीन पेट्रोल पंप पर कम पेट्रोल देने के आरोप को लेकर जमकर हंगामा हो गया। वाहन चालक ने पेट्रोल की मात्रा कम दिए जाने का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत जिला पूर्ति अधिकारी (DSO) से की।
शिकायत के बाद नापतौल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पेट्रोल पंप के माप-तौल उपकरणों की जांच शुरू कर दी। टीम द्वारा पेट्रोल की मात्रा और मशीन की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही कम पेट्रोल दिए जाने के आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
मामले को लेकर पेट्रोल पंप पर कुछ समय तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। अधिकारियों की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
[12/09, 13:46] Lokendra Mujaffarnagar Saharanpur: *ब्रेकिंग न्यूज*
रेफर करने के खेल में नप गई संविदा नर्स, तीन हजार रुपये लेने का वीडियो वायरल
*लोकेन्द्र गौतम* ब्यूरो चीफ सहारनपुर मंडल यूपी *आजतक*
मुजफ्फरनगर 12 सितंबर 26
मुजफ्फरनगर। जिला चिकित्सालय के आपातकालीन वार्ड में भर्ती मरीज को हायर सेंटर रेफर करने के एवज में तीन हजार रुपये लेने के आरोप में एनएचएम की संविदा स्टाफ नर्स पूजा पर कार्रवाई की गई है। तीमारदारों से कथित रूप से पैसे लेते हुए नर्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।
मामले की जानकारी सामने आने के बाद सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने आरोपी नर्स पूजा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही पूरे प्रकरण की विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। वायरल वीडियो में पैसे के लेन-देन के साथ कोर्ट में गवाही देने की बात किए जाने का भी दावा किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि आरोपी नर्स का विवादों से पुराना नाता रहा है। कुछ माह पूर्व महिला चिकित्सालय में तैनाती के दौरान भी उस पर रिश्वत लेने का आरोप लगा था और कथित वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद उसे जिला चिकित्सालय स्थानांतरित किया गया था। अब एक बार फिर रिश्वत के आरोप में कार्रवाई होने से मुजफ्फरनगर का स्वास्थ्य महकमा सुर्खियों में है।
[12/09, 13:52] Lokendra Mujaffarnagar Saharanpur: *राष्ट्रीय लोक अदालत में उमड़ी भीड़, बड़ी संख्या में मामलों का निस्तारण*
मुजफ्फरनगर। 12 सितंबर 26 जिले में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के मामलों की सुनवाई करते हुए बड़ी संख्या में प्रकरणों का निस्तारण किया गया। मामलों के त्वरित समाधान से वादकारियों को लंबे समय से चल रही कानूनी प्रक्रिया से राहत मिली।
राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्देश्य आपसी सहमति और सुलह-समझौते के आधार पर मामलों का शीघ्र निस्तारण कर लोगों को सुलभ एवं त्वरित न्याय उपलब्ध कराना रहा। लोक अदालत में पहुंचे लोगों ने मामलों के निस्तारण पर राहत जताई।
*लोकेन्द्र गौतम*
ब्यूरो चीफ, सहारनपुर मंडल
*यूपी आजतक*
[12/09, 14:01] Lokendra Mujaffarnagar Saharanpur: *तार चोर गिरोह से मुठभेड़ में 3 बदमाश घायल, 6 गिरफ्तार*
*लोकेन्द्र गौतम* ब्यूरो चीफ सहारनपुर मंडल *यूपी आजतक*
मुजफ्फरनगर । 12 सितंबर 26 नई मंडी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोर गिरोह के छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, बदमाशों से हुई मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाश घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से तमंचे, कारतूस, विद्युत तार और करीब 125 किलो एल्यूमिनियम पार्ट्स बरामद किए हैं। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और चोरी की अन्य घटनाओं के संबंध में जानकारी जुटा रही है।
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की उम्मीद जताई जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
[12/09, 16:47] Lokendra Mujaffarnagar Saharanpur: *मुजफ्फर नगर की अम्बा रोलिंग मिल पर सीजीएसटी का छापा*
*लोकेन्द्र गौतम* ब्यूरो चीफ सहारनपुर मंडल *यूपीआजतक*
मुजफ्फरनगर 12 सितंबर 26
नगर के व्यस्त मेरठ रोड स्थित एक प्रमुख रोलिंग मिल पर केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (CGST) देहरादून मुख्यालय की टीम ने अचानक छापेमारी कर बड़े पैमाने पर जांच-पड़ताल की। केंद्र सरकार की इस अप्रत्याशित कार्रवाई से मेरठ रोड स्थित संपूर्ण औद्योगिक क्षेत्र तथा आसपास संचालित अन्य रोलिंग मिलों के संचालकों व लोहा कारोबारियों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई की भनक मिलते ही क्षेत्र के कई अन्य व्यापारी अपनी दुकानों, कार्यालयों और औद्योगिक इकाइयों के कागजात समेटते नजर आए । सूत्रों के अनुसार, कर चोरी और वित्तीय अनियमितताओं की पुख्ता गुप्त सूचना के आधार पर CGST देहरादून की विशेष टीम कई वाहनों के काफिले के साथ अचानक मेरठ रोड स्थित अंबा रोलिंग मिल परिसर पहुंची। टीम के सदस्यों ने मिल परिसर में प्रवेश करते ही सुरक्षा के लिहाज से मुख्य दरवाजों को बंद करवा दिया। इसके बाद अंदर मौजूद खरीद-बिक्री के रिकॉर्ड, स्टॉक रजिस्टर, बिलिंग फाइलों और कंप्यूटर डेटा की बारीकी से पड़ताल शुरू की गई।कार्रवाई के मुख्य बिंदु
• गुप्त सूचना के आधार पर CGST देहरादून की विशेष टीम ने कई वाहनों के काफिले के साथ दी दबिश।
• परिसर में प्रवेश करते ही मिल के मुख्य द्वार कराए गए बंद, खरीद-बिक्री व स्टॉक रजिस्टर खंगाले।
• तैयार व कच्चे माल का किया गया भौतिक सत्यापन (Physical Verification)। |
• कई महत्वपूर्ण वित्तीय दस्तावेज और कंप्यूटर डेटा/इलेक्ट्रॉनिक *साक्ष्य कब्जे में लिए गए। जांच दल ने मिल में मौजूद तैयार माल और कच्चे माल के स्टॉक का भौतिक सत्यापन भी किया।* अधिकारियों ने घंटों तक कागजातों का मिलान किया और कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों तथा इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को आगे की कानूनी जांच के लिए अपने कब्जे में ले लिया। हालांकि, कार्रवाई के दौरान सीजीएसटी टीम के अधिकारियों ने मीडिया से पूरी दूरी बनाए रखी। अधिकारियों का कहना है कि जांच प्रक्रिया पूरी तरह समाप्त होने के बाद ही इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी किया जाएगा। दूसरी ओर, इस अचानक हुई छापेमारी के चलते जिले भर के प्रमुख उद्योगपतियों और लोहा व्यापारियों में दिनभर अनिश्चितता और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

More Stories
लखनऊ12सितंबर 26*सांसद चंद्रशेखर आजाद ने आकाश आनंद को अपनी पार्टी में आने का दिया न्योता।
बिजनौर 12सितंबर 26*विज्ञान, साहित्य और सार्वजनिक संसाधनों के दोहन पर सामाजिक चिंतक एड. रीता भुइयार ने उठाया सवाल;
देहरादून 12सितंबर 26*एक दंपत्ति से मारपीट और टॉर्चर के आरोपों पर कोर्ट ने प्रेमनगर के तत्कालीन इंचार्ज नरेश राठौर समेत 5 पुलिसकर्मियों पर दिए मुकदमे का आदेश