कौशाम्बी 22 फ़रवरी 26*विशेष अभियान दिवस पर बूथ लेविल अधिकारियों ने प्राप्त किए दावे आपत्तियां*
*कौशांबी।* भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत आज विशेष अभियान दिवस पर जनपद के समस्त मतदेय स्थलों पर बूथ लेविल अधिकारियों द्वारा दावे/आपत्तियां (फार्म-6, 7 एवं 8) एवं नोटिसो की प्राप्ति/आवश्यक दस्तावेजों के एकत्रीकरण का कार्य किया गया है।बी.एल.ओ. द्वारा आज किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण/पर्यवेक्षण जिला निर्वाचन अधिकारी उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं सम्बन्धित क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा स्थलीय भ्रमण कर किया गया।विशेष अभियान दिवस को जनपद में 2948 फार्म-6, 110 फार्म-7 एवं 414 फार्म-8 प्राप्त हुए है।

More Stories
भागलपुर 12 अप्रैल 26**सुल्तानगंज पहुंचे मुख्य सचिव, अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का किया हवाई निरीक्षण।*
मथुरा12अप्रैल26 * “MISSION SHAKTI”**फैज़ 5.0 के तहत जिले के सभी तहसीलों में महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक*
मुंबई १२ अप्रैल २६ * 92 साल की उम्र में आशा भोसले का निधन, कल शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार