June 12, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी22फ़रवरी26*जनपद न्यायाधीश ने मेगा वृहद विधिक सहायता व सेवा शिविर का दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ*

कौशाम्बी22फ़रवरी26*जनपद न्यायाधीश ने मेगा वृहद विधिक सहायता व सेवा शिविर का दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ*

कौशाम्बी22फ़रवरी26*जनपद न्यायाधीश ने मेगा वृहद विधिक सहायता व सेवा शिविर का दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ*

*जनपद न्यायाधीश ने स्वयं सहायता समूहों को रुपए-3 करोड़ 76 लाख 50 हजार धनराशि का डमी चेक किया प्रदान*

*जनपद न्यायाधीश ने लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड एवं विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत स्वीकृत प्रमाण-पत्र किए वितरित*

*कौशाम्बी।* जनपद न्यायाधीश जे.पी. यादव ने रविवार को जनपद न्यायालय परिसर में आयोजित मेगा वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया जनपद न्यायाधीश ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत सामुदायिक निवेश निधि के तहत रुपए-3 करोड़ 25 लाख 50 हजार एवं रिवाल्विंग फंड के तहत रुपए- 51 लाख धनराशि का डमी चेक स्वयं सहायता समूहों को प्रदान किया, जिसके अंतर्गत कुल 4268 स्वयं सहायता समूह की महिलाएं लाभान्वित होगी। इसी प्रकार उन्होंने सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन व इन-सी-टू योजना के अंतर्गत लाभार्थी पारसनाथ को रुपए 24 लाख एवं बच्ची देवी को रुपए 04 लाख का डमी चेक व ट्रैक्टर की चाभी प्रदान किया। उन्होंने ओ.डी.ओ.पी. टूलकिट योजना के अंतर्गत 05 लाभार्थियों को सिलाई मशीन का टूलकिट एवं सीएम युवा उद्यमी योजना के 05 लाभार्थियों को रुपए 05- 05 लाख ऋण का डमी चेक प्रदान किया।

जनपद न्यायाधीश ने आयुष्मान भारत योजना के 18 लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड प्रदान किया। इसके साथ ही उन्होंने पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना आदि योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृत प्रमाण- पत्र प्रदान किया। उन्होंने दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर, श्रवण मशीन व बैसाखी आदि उपकरण प्रदान किया।

*गर्भवती महिलाओं की गोदभराई एवं बच्चों को कराया गया अन्नप्राशन*

कौशांबी कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की गोदभराई एवं बच्चों को अन्नप्राशन भी कराया गया।विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल के माध्यम से जनकल्याणकारी विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान कर आमजन को जागरूक किया गया तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रतिभाग कर लाभ उठाया।

 

*मेगा कैम्प में लाभ प्राप्त लाभार्थियों की संख्या- 5740*

कौशांबी मेगा वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विधिक सहायता एवं शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुँचाना है। आमजन को त्वरित, पारदर्शी एवं सुलभ सेवाएं उपलब्ध कराना है, जिससे आमजन को अपने अधिकारों एवं योजनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर मिल सके। शिविर में राजस्व, स्वास्थ्य,समाज कल्याण,महिला एवं बाल विकास,श्रम,कृषि सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए, जहाँ संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा लोगों की समस्याओं का समाधान किया गया तथा आवश्यक जानकारी प्रदान किया गया। इस मेगा कैम्प में लाभ प्रदान किये गये लाभार्थियों की संख्या- 5740 है। मेगा वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर उद्देश्य आमजन को त्वरित पारदर्शी व सुलभ सेवाएं उपलब्ध कराना है

 

 

 

*आमजन को निःशुल्क विधिक सहायता, अधिकारों व कानूनों की दी गई जानकारी*

कौशांबी विधिक सहायता प्रकोष्ठ द्वारा उपस्थित नागरिकों को निःशुल्क विधिक सहायता, अधिकारों एवं विभिन्न कानूनों के संबंध में जानकारी दी गई। इसके साथ ही पात्र व्यक्तियों के आवेदन प्राप्त कर उनके समयबद्ध निस्तारण का आश्वासन दिया गया। आमजन से अपील की कि वे शासन द्वारा संचालित योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाएँ तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर संबंधित विभाग से संपर्क करें मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन का मुख्य उद्देश्य आमजन को विशेष कर समाज के अंतिम पायदान तक के व्यक्ति को लाभान्वित करना है। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर लाभ उठाएं।इस कार्यक्रम में अपर जनपद न्यायाधीश नोडल अधिकारी मेगा कैम्प रमेश,विशेष न्यायाधीश एससी एसटी अमित मालवीय,अपर जनपद न्यायाधीश तृतीय शिरीन जैदी,अपर जनपद न्यायाधीश चतुर्थ कु0 फरीदा बेगम, विशेष न्यायाधीश पाकसो एक्ट अशोक श्रीवास्तव, अपर जनपद न्यायाधीश/त्वरित न्यायालय द्वितीय पूर्णिमा प्रांजल,मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सौम्यगिरी, सिविल जज (सी0डी0) अर्पित यादव,सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आस्था मिश्रा,सिविल जज (जु0डी0) मिक्की सिंह, जे0एम0 मनीष चौधरी,अपर सिविल जज (जु0डी0) हुमा, न्यायाधीश ग्राम न्यायालय हेमेंद्र सिंह, सिविल जज (जु0डी0)/त्वरित न्यायालय हेमन्त, अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी संजय कुमार अपर जिलाधिकारी ओमप्रकाश एवं जिले के समस्त विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

*सुशील केसरवानी वरिष्ठ पत्रकार व ब्यूरो प्रमुख अखंड भारत संदेश हिंदी दैनिक समाचार पत्र मंझनपुर कौशाम्बी* *9838824938*

Taza Khabar