मिर्ज़ापुर22फ़रवरी26*इनरव्हील क्लब ऑफ मिर्जापुर विंध्या द्वारा डीसी विजिट का गरिमामय आयोजन संपन्न
यूपीआजतक – बसन्त कुमार गुप्ता
मिर्ज़ापुर *आज दिनांक 22 फरवरी को इनरव्हील क्लब ऑफ मिर्जापुर विंध्या द्वारा सिद्धार्थ होटल में डीसी विजिट का गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम उत्साह एवं सामाजिक सरोकारों के साथ सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
इस अवसर पर “प्रोजेक्ट” के अंतर्गत एक महिला को प्रेस प्रदान किया गया तथा एक कुलर भेंट किया गया। साथ ही एक सुंदर पेंटिंग का उद्घाटन किया गया, जो क्लब की रचनात्मकता एवं सामाजिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इसके अतिरिक्त हैप्पी स्कूल में स्मृति पत्थर का अनावरण भी किया गया।
कार्यक्रम की विशेष गरिमा हमारी डीसी प्रिया नारायण की उपस्थिति से बढ़ी। उनके मार्गदर्शन में सभी गतिविधियाँ सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुईं।
क्लब की अध्यक्षा रचना गुप्ता के नेतृत्व में यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। उपाध्यक्ष नीरु चौरसिया का विशेष सहयोग रहा। सचिव निधि श्रीवास्तव के समन्वय से कार्यक्रम सुचारु रूप से संपन्न हुआ। आईएसओ कुसुम गुप्ता की सक्रिय सहभागिता सराहनीय रही। कोषाध्यक्ष जसविंदर कौर द्वारा वित्तीय प्रबंधन सुव्यवस्थित रूप से किया गया तथा संपादक नेहा दुबे द्वारा प्रचार-प्रसार का कार्य प्रभावी ढंग से संपन्न किया गया। पूर्व अध्यक्षा सरिता दुबे की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम में स्नेह लता द्विवेदी, सुमन शर्मा, ज्योति सोनी, दिव्या वर्मा, प्राची श्रीवास्तव, मंजूषा पाण्डेय, शशि बाला, अनीता यादव, अनीता श्रीवास्तव, प्रीति श्रीवास्तव, सरिता वर्मा, रूपा गुप्ता, मधु माधुरी, सावित्री, संध्या,नीलम, आकांक्षा, रागिनी एवं दीपा एवं अन्य सदस्यों की सक्रिय सहभागिता सराहनीय रही।
इनरव्हील क्लब ऑफ मिर्जापुर विंध्या भविष्य में भी समाज सेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा।

More Stories
कानपुर नगर 22 फ़रवरी 26*उप जिलाधिकारी कार्यालय तहसील बिल्हौर कानपुर नगर का बूथों पर निरिक्षण
कानपुर नगर 22 फ़रवरी 26*रिचा सचान गाजियाबाद में दारोगा थीं, रात 2 बजे ड्यूटी खत्म कर बुलेट से निकलीं फिर उनके साथ दर्दनाक कांड हो गया।
पूर्णिया बिहार 22 फरवरी 26** पूर्णिया पुलिस सप्ताह: रुपौली थाना की क्रिकेट टीम ने जीता मैच*