February 23, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मिर्ज़ापुर 22 फ़रवरी 26* कछुआ सेंचुरी क्षेत्र में अवैध रूप से खनन कर रहे नाविकों एवं उनके नावों को धरपकड़ कर कार्यवाही

मिर्ज़ापुर 22 फ़रवरी 26* कछुआ सेंचुरी क्षेत्र में अवैध रूप से खनन कर रहे नाविकों एवं उनके नावों को धरपकड़ कर कार्यवाही

मिर्ज़ापुर 22 फ़रवरी 26* कछुआ सेंचुरी क्षेत्र में अवैध रूप से खनन कर रहे नाविकों एवं उनके नावों को धरपकड़ कर कार्यवाही

यूपी आजतक – बसन्त कुमार गुप्ता

जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के आदेश एवं अपर जिलाधिकारी एफआर अजय कुमार सिंह के निर्देश पर एसडीएम सदर गुलाब चंद्र ने जिगना थाना क्षेत्र के गोगांव व भोगांव गंगा नदी के कछुआ सेंचुरी क्षेत्र में छापा मारा।
एसडीएम सदर गुलाब चंद्र के साथ उप प्रभागीय वन अधिकारी मिर्जापुर, जिला खनन अधिकारी मिर्जापुर जितेंद्र सिंह, थानाध्यक्ष जिगना संजय सिंह के साथ संयुक्त छापेमारी की गई।
एसडीएम सदर द्वारा की गई छापेमारी से गंगा नदी में दर्जनों नाविक अपनी नाव छोड़कर भाग निकले। पुलिस ,वन एवं खनन टीम के साथ एसडीएम सदर गुलाब चंद्र कछुआ सेंचुरी में चलाया सर्च ऑपरेशन।
एसडीएम सदर ने वन विभाग, खान अधिकारी एवं जिगना पुलिस को गंगा नदी में मा. सर्वोच्च न्यायालय द्वारा घोषित कछुआ सेंचुरी क्षेत्र में अवैध रूप से खनन कर रहे नाविकों एवं उनके नावों को धर पड़कर कर कार्यवाही कर एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया। उन्होंने साफ किया की गंगा तलहटी में घोषित कछुआ सेंचुरी में अवैध रूप से संचालित नावों एवं अवैध रूप से खनन में लिप्त पाए गए सभी वाहनों को जप्त कर फॉरेस्ट अधिनियम में एफआईआर दर्ज कराया जाएगा। एसडीएम सदर ने थाना अध्यक्ष जिगना को स्पष्ट निर्देश दिया कि कछुआ सेंचुरी क्षेत्र के गंगा की तराई में अवैध खनन करने वालों को चिन्हित कर एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई करने को कहा।अवैध खनन करने वालों को चिन्हित कर एफआईआर दर्ज करने के लिए एसडीओ फॉरेस्ट मेजा को भी निर्देश दिया। इस दौरान शेख मुअज्जम उपवन अधिकारी, वन दरोगा अनुपम पांडेय , वन क्षेत्र अधिकारी केके सिंह आदि लोग रहे

Taza Khabar