February 22, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मथुरा 21 फरवरी 26*थाना फरह पुलिस व स्वाट टीम द्वारा 25000 हजार रुपये के इनामिया अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।

*मथुरा 21 फरवरी 26* पुलिस मुठभेड़ मे 25000/- का इनामिया शातिर अभियुक्त गिरफ्तार 

*मथुरा 21 फरवरी 26* पुलिस मुठभेड़ मे 25000/- का इनामिया शातिर अभियुक्त गिरफ्तार 

थाना फरह पुलिस व स्वाट टीम मथुरा की संयुक्त कार्यवाही से छिनैती/लूट करने वाले 25000/- के इनामिया हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को पुलिस मुठभेड के दौरान अवैध असलाह सहित किया गया गिरफ्तार ।*

मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक

थाना फरह पुलिस व स्वाट टीम मथुरा की संयुक्त कार्यवाही से दिनांक 20.02.2026 को समय 21.00 बजे फरह परखम रोड पर गोवर्धन नाले की कच्ची पटरी पर 200 मीटर दूर से मुख्य आरोपी ईनामिया हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त रामजीत पुत्र बृजलाल निवासी ग्राम पिपरौठ थाना फरह जनपद मथुरा को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया । दौराने गिरफ्तारी अभियुक्त के कब्जे से से 01 तमंचा .315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस .315 बोर व 03 खोखा .315 बोर व लूटे गये माल को बेचकर हिस्से में आये 24000/- रुपये तथा घटना में प्रयुक्त पैशन प्रो मोटर साईकिल बरामद हुयी । पुलिस कार्यवाही में अभियुक्त रामजीत उपरोक्त दोनो पैरों में गोली लगने से घायल हो गया जिसको नियमानुसार वास्ते चिकित्सा उपचार हेतु जिला चिकित्सालय मथुरा भेजा गया । उक्त घटना व बरामदगी के आधार पर थाना फरह पर मु0अ0सं0 54/2026 धारा 109(1) बीएनएस व 5/25/27 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय से आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई ।

*घटना का संक्षिप्त विवरणः-* थाना क्षेत्र फरह में क्रमशः दिनांक 08.02.2026 को कुरकन्दा मोड पर, दिनांक 13.02.2026 को हिन्दुस्तान कॉलेज के पास से, दिनांक 15.02.2026 को फरह में ब्लाक के पास तथा दिनांक 18.02.2026 को माँ की रसोई से आगे पीडिताओं से नीले अपाचे सवार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा कुण्डल लूटने की घटना घटित की गई थी जिसके सम्बन्ध में थाना फरह पर सुसंगत धाराओं में 1. मु0अ0सं0 38/26, 2. मु0अ0सं0 40/2026 3. मु0अ0सं0 49/2026 तथा 4. मु0अ0सं0 52/2026 पंजीकृत किये गये थे । दौराने विवेचना व साक्ष्य संकलन की कार्यवाही से उपरोक्त घटनाओं में तीन साथी अभियुक्त जिसमें मुख्य आरोपी 1. रामजीत पुत्र बृजलाल निवासी ग्राम पिपरौठ थाना फरह जनपद मथुरा तथा 2. महेन्द्र उर्फ हल्के पुत्र कप्तान सिंह उर्फ सौदान सिंह निवासी सुमपुरा थाना फरह जनपद मथुरा 3. रवि पुत्र बाबूलाल निवासी पोहपा बुर्ज भदाया थाना फरह जनपद मथुरा प्रकाश में आये थे । थाना फरह पुलिस द्वारा दिनांक 15.02.2026 को रवि पुत्र बाबूलाल उपरोक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था तथा दौराने पुलिस मुठभेड अभियुक्त महेन्द्र उर्फ हल्के उपरोक्त को दिनांक 18.02.2026 को गिरफ्तार किया गया था उपरोक्त घटनाओं को कारित करने वाला मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर रामजीत उपरोक्त जिसकी गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के द्वारा 25000/- रुपये का ईनाम घोषित किया गया था जो लगातार फरार चल रहा था । जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास थाना फरह पुलिस द्वारा किये जा रहे थे । मुखबिर खास की सूचना पर थाना फरह पुलिस व स्वाट टीम मथुरा द्वारा दिनांक 20.02.2026 को समय 21.00 बजे फरह परखम रोड पर गोवर्धन नाले की कच्ची पटरी पर 200 मीटर दूर से आत्मरक्षार्थ हेतु की गयी नियंत्रित फायरिंग (पुलिस मुठभेड) के दौरान अभियुक्त रामजीत पुत्र बृजलाल निवासी ग्राम पिपरौठ थाना फरह जनपद मथुरा को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त रामजीत उपरोक्त थाना फरह पर ईनामिया हिस्ट्रीशीटर (41ए) है । दौराने पुलिस कार्यवाही अभियुक्त रामजीत उपरोक्त के दोनो पैरों में गोली लगने से घायल हो गया था जिसको नियमानुसार वास्ते चिकित्सा उपचार हेतु जिला चिकित्सालय मथुरा भेजा गया । दौराने पूछताछ अभियुक्त रामजीत द्वारा बताया गया कि वह अपने अन्य साथी रवि व महेन्द्र उर्फ हल्के उपरोक्त के साथ मिलकर मथुरा – आगरा हाईवे क्षेत्र में कई कुण्डल लूट की घटना कर चुका है तथा लूट के कुण्डलों को बेचकर जो पैसे मिलते थे उनकों आपस में बाँट लेते थे । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त रामजीत उपरोक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई ।

*गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का नाम व पता:-*
रामजीत पुत्र बृजलाल निवासी पिपरौठ थाना फरह जनपद मथुरा उम्र करीब 36 वर्ष ।

*अभियुक्त उपरोक्त की गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय:-*
स्थान-फरह परखम रोड पर गोवर्धन नाले की कच्ची पटरी पर 200 मीटर दूर थाना क्षेत्र फरह मथुरा, दिनांक 20.02.2026 व समय 21.00 बजे ।

*अभियुक्त उपरोक्त से बरामदगी का विवरण:-*
1) 01 अवैध तमंचा .315 बोर ।
2) 02 जिन्दा कारतूस .315 बोर ।
3) 03 खोखा .315 बोर ।
4) लूटे गये माल को बेचकर आये हिस्से में 24000 रुपये ।
5) घटना में प्रयुक्त पैशन प्रो मोटरसाईकिल
6) पुलिस पार्टी द्वारा फायर 03 खोखा कारतूस 9 एमएम ।

*गिरफ्तारशुदा अभियुक्त रामजीत पुत्र बृजलाल उपरोक्त का आपराधिक इतिहास:-*
1. मु0अ0सं0 611/2018 धारा 323/504/506 भादवि थाना फरह ।
2. मु0अ0सं0 399/2019 धारा 379/411 भादवि थाना फरह मथुरा
3. मु0अ0सं0 098/2021 धारा 102/41 सीआरपीसी व 414 भादवि थाना फरह मथुरा ।
4. मु0अ0सं0 99/2021 धारा 3/25 आर्मस एक्ट थाना फरह मथुरा
5. मु0अ0सं0 262/2021 धारा 41/102 सीआरपीसी 411/414 भादवि थाना फरह मथुरा
6. मु0अ0सं0 321/2021 धारा 21/22 एनडीपीएस एक्ट थाना फरह मथुरा ।
7. मु0अ0सं0 322/2021 धारा 420/467/468/471/480 भादवि थाना फरह मथुरा
8. मु0अ0सं0 82/2022 धारा 392/411 भादवि थाना फरह मथुरा ।
9. मु0अ0सं0 95/2022 धारा 392/411 भादवि थाना फरह मथुरा
10. मु0अ0सं0 40/2024 धारा 41/102 सीआरपीसी 414 भादवि 3/25 आर्म्स एक्ट थाना फरह मथुरा
11. मु0अ0सं0 230/2019 धारा 307/323/332/336/353/427/504/506 भादवि थाना फरह मथुरा ।
12. मु0अ0सं0 398/2019 धारा 380/411/504/506 भादवि थाना फरह मथुरा ।
13. मु0अ0सं0 154/2020 धारा 41/102 सीआरपीसी 411/414 भादवि 4/25 आर्म्स एक्ट थाना फरह मथुरा
14. मु0अ0सं0 155/2020 धारा 4/25 आर्मस एक्ट थाना फरह मथुरा ।
15. मु0अ0सं0 76/2019 धारा 379/411 भादवि थाना बलदेव जनपद मथुरा ।
16. मु0अ0सं0 182/2021 धारा 379/411 भादवि थाना रिफाइनरी जनपद मथुरा ।
17. मु0अ0सं0 358/2022 धारा 392/411 भादवि थाना रिफाइनरी जनपद मथुरा ।
18. मु0अ0सं0 491/2022 धारा 379/411 भादवि थाना जैत जनपद मथुरा ।
19. मु0अ0सं0 38/2019 धारा 379/411 भादवि थाना अछनेरा जनपद आगरा ।
20. मु0अ0सं0 230/2020 धारा 379/411 भादवि थाना अछनेरा जनपद आगरा ।
21. मु0अ0सं0 406/2022 धारा 379 भादवि थाना अछनेरा जनपद आगरा ।
22. मु0अ0सं0 49/2023 धारा 120बी/394/411 भादवि थाना अछनेरा जनपद आगरा ।
23. मु0अ0सं0 52/2023 धारा 413/414 भादवि 3/25 आर्म्स एक्ट थाना अछनेरा जनपद आगरा
24. मु0अ0सं0 282/2023 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना अछनेरा जिला आगरा ।
25. मु0अ0सं0 847/2019 धारा 379/411 भादवि थाना सिकन्दरा जनपद आगरा ।
26. मु0अ0सं0 450/2019 धारा 41/102 सीआरपीसी 411/414 भादवि थाना सिकन्दरा जनपद आगरा ।
27. मु0अ0सं0 989/2019 धारा 380/411 भादवि थाना सिकन्दरा आगरा ।
28. मु0अ0सं0 301/2021 धारा 201/380/411 भादवि थाना सिकन्दरा आगरा ।
29. मु0अ0सं0 370/2021 धारा 379/411 भादवि थाना सिकन्दरा आगरा ।
30. मु0अ0सं0 300/2022 धारा 392/411 भादवि थाना सिकन्दरा आगरा ।
31. मु0अ0सं0 301/2022 धारा 392/411 भादवि थाना सिकन्दरा आगरा ।
32. मु0अ0सं0 214/2023 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना सिकन्दरा आगरा ।
33. मु0अ0सं0 38/2026 धारा 304(2)/317(2) बीएनएस थाना फरह जनपद मथुरा ।
34. मु0अ0सं0 40/2026 धारा 309(6) बीएनएस थाना फरह जनपद मथुरा ।
35. मु0अ0सं0 49/2026 धारा 304(2)/317(2) बीएनएस थाना फरह जनपद मथुरा ।
36. मु0अ0सं0 52/2026 धारा 309(6)/317(2) बीएनएस थाना फरह जनपद मथुरा ।
37. मु0अ0सं0 54/2026 धारा 109(1) बीएनएस व 5/25/27 आर्म्स एक्ट थाना फरह जनपद मथुरा।

*अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम के सदस्यों के नाम:-*
1. प्र0नि0 छोटेलाल थाना फरह जनपद मथुरा ।
2. उ0नि0 अजय वर्मा प्रभारी स्वाट टीम जनपद मथुरा ।
3. उ0नि0 अजय सिंह मलिक चौ0प्र0 कस्बा थाना फरह जनपद मथुरा ।
4. उ0नि0 तेजेन्द्र सिंह चौ0प्र0 रैपुराजाट थाना फरह जनपद मथुरा ।
5. उ0नि0 अभिलाख सिंह चौ0प्र0 टोल थाना फरह जनपद मथुरा ।
5. उ0नि0 अमित चौहान थाना फरह जनपद मथुरा ।
6. है0का0 1095 हरिजेंद्र सिंह स्वाट टीम जनपद मथुरा ।
7. है0का0 1539 दुर्विजय सिंह स्वाट टीम जनपद मथुरा ।
8. है0का0 398 अखिल प्रताप सिंह स्वाट टीम जनपद मथुरा ।
9. है0का0 972 सर्वेश सिंह थाना फरह जनपद मथुरा ।
10. है0का0 515 विनय कुमार थाना फरह जनपद मथुरा ।
11. है0का0 1894 पंकज कुमार थाना फरह जनपद मथुरा ।
12. है0का0 972 सर्वेश सिंह थाना फरह जनपद मथुरा ।
13. है0का0 556 अखिलेश कुमार थाना फरह जनपद मथुरा ।
14. है0का0 511 राजकुमार थाना फरह जनपद मथुरा ।
15. का0 1088 रोहित कुमार थाना फरह जनपद मथुरा ।
16. का0 2001 रमन चौधरी स्वाट टीम जनपद मथुरा ।
17. का0 2952 योगेश कुमार स्वाट टीम जनपद मथुरा ।
18. का0 64 आशुतोष स्वाट टीम जनपद मथुरा ।

Taza Khabar