February 21, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कानपुर देहात 20 फरवरी 2026*नैपियर घास का सीड बैंक स्थापित करने की तैयारी*

कानपुर देहात 20 फरवरी 2026*नैपियर घास का सीड बैंक स्थापित करने की तैयारी*

कानपुर देहात 20 फरवरी 2026*नैपियर घास का सीड बैंक स्थापित करने की तैयारी*

*अब हर मौसम में मिलेगा हरा चारा, दुधारू पशुओं के लिए रहेगा फायदेमंद*

*किसानों की आय में होगी बढ़ोत्तरी*

कानपुर देहात *मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुबोध कुमार ने बताया कि जिले के पशुपालकों को अपने मवेशियों के लिए वर्ष भर हरा चारा उपलब्ध कराने के उद्देश्यखास से नई पहल शुरू की गई है। इसके तहत नैपियर घास के सीड बैंक स्थापित करने की तैयारी तेज कर दी गई है। विभाग किसानों को रोपाई के लिए उन्नत किस्म की जड़ें उपलब्ध कराएगा, जिससे हर मौसम में पशुओं के लिए पर्याप्त चारा सुनिश्चित किया जा सके। यह दुधारू पशुओं के लिए फायदेमंद रहेगा। जिले में करीब 4 लाख दुधारू पशु हैं, जिनके लिए सालभर हरे चारे की उपलब्धता एक बड़ी चुनौती बनी रहती है। इसी समस्या के समाधान के लिए नैपियर घास की खेती को प्रोत्साहित किया जा रहा है। यह घास तेजी से बढ़ती है, कम समय में तैयार हो जाती है और बार-बार कटाई के बाद भी पुनः उग आती है। पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण इसे दुधारू पशुओं के लिए अत्यंत उपयोगी माना जाता है। सीड बैंक स्थापित होने से पशुपालकों को बाजार पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा और कम लागत में पर्याप्त चारा मिल सकेगा। उन्होंने बातया कि किसान सीड बैंक से जड़ें प्राप्त कर स्वयं भी नैपियर घास की खेती कर सकेंगे। योजना के तहत किसान जितनी जड़ें बैंक से लेंगे, उनकी दोगुनी जड़ें पशुपालन विभाग को वापस उपलब्ध कराएंगे। शेष उत्पादन का उपयोग वे अपने पशुओं के लिए कर सकेंगे या बिक्री कर अतिरिक्त आय अर्जित कर पाएंगे।
सीड बैंक के लिए विभाग निशुल्क जड़ें उपलब्ध कराएगा। इसके लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। जल्द ही बैंकों की स्थापना की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

Taza Khabar