संवाददाता लवकुश शर्मा की रिपोर्ट
मथुरा20फ़रवरी26*गांव कौलाना में IES टॉपर अमित कुमार भारद्वाज का भव्य स्वागत
मथुरा। जनपद के गांव कौलाना में उस समय खुशी और गर्व का माहौल छा गया जब गांव के होनहार बेटे अमित कुमार भारद्वाज पहली बार अपने गांव पहुंचे। अमित कुमार भारद्वाज ने प्रतिष्ठित Indian Engineering Services (IES) परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 16 प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वर्तमान में वह Indian Space Research Organisation (ISRO) में वैज्ञानिक के पद पर कार्यरत हैं।
गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने इसे गांव के लिए ऐतिहासिक और प्रेरणादायक क्षण बताया।
इस अवसर पर अमित भारद्वाज ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा, “अगर सफलता पाने के लिए रात में अपनी नींद त्यागनी पड़े तो त्याग दो। मेहनत और लगन ही आपको मंजिल तक पहुंचाती है। कठिन परिश्रम का कोई विकल्प नहीं होता।” उनके प्रेरणादायक शब्दों ने उपस्थित युवाओं में नई ऊर्जा भर दी।
कार्यक्रम में संजय सरपंच जी, केके मासाब, खेमसिंह मास्टर जी, देवराज सिंह चौधरी (जिला पंचायत सदस्य), रामबाबू कटेलिया जी, ब्रजेश शर्मा जी सहित समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे। सभी ने अमित को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
गांव कौलाना के इस होनहार बेटे की उपलब्धि ने पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है और युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।

More Stories
गोरखपुर17जुलाई26*सदर एसडीएम बने ज्ञान प्रताप सिंह, डीएम ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी*
गोरखपुर17जुलाई26*सत्य प्रकाश गुप्ता ने सदर तहसीलदार का पदभार संभाला, प्रशासनिक अनुभव का मिलेगा लाभ*
मथुरा 17 जुलाई 26* एसएसपी द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर अधिकारियों कर्मचारियों के साथ शारीरिक व्यायाम किया गया*