Breaking News kanpur
कानपूर नगर २० फरवरी २६ * भ्रष्टाचार उजागर करने पर सत्ता पक्ष के नेताओं को फंसाने का आरोप, केडीए के भ्रष्ट अफसरों पर गंभीर सवाल
उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद भाजपा नेता श्रवण बाजपेई द्वारा केडीए विभाग में कथित करोड़ों की जमीन हेरफेर और काले कारनामों को उजागर करने के बाद बड़ा राजनीतिक विवाद जारी है।
आरोप है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वाले नेताओं को ही भ्रष्ट अधिकारी मुकदमों में फंसाकर दबाने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि अपने साथ-साथ मिलीभगत करने वाले सफेदपोश नेताओं का संरक्षण प्राप्त हो सके।
श्रवण बाजपेई ने दावा किया है कि उन्होंने जान जोखिम में डालकर जमीन घोटालों और केडीए विभाग से जुड़ी गड़बड़ियों में भ्रष्ट अधिकारियों को उजागर किया था, लेकिन इसके बदले उन्हें ही निशाना बनाया गया।
भाजपा नेता श्रवण बाजपेई ने आरोप लगाया कि केडीए में ही कार्यरत कश्यप कांत दुबे जैसे कई अन्य अधिकारी सत्ता के संरक्षण में भ्रष्टाचार को ढंकने और विरोध करने वालों को बदनाम करने की रणनीति अपना रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यह केवल व्यक्तिगत मामला नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम में जमी भ्रष्टाचार की जड़ें उजागर करने की लड़ाई है।
इस प्रकरण ने प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी है और सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या भ्रष्टाचार उजागर करने वालों को ही सजा दी जाएगी या दोषी अधिकारियों पर निष्पक्ष कार्रवाई होगी।
More Stories
लखनऊ 18 सितंबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ किया कुछ महत्वपूर्ण खबरें
उन्नाव 18 सितंबर 26*उन्नाव में जिला पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का आगाज कल
हरिद्वार 18 सितंबर 26*निठारी कांड से बरी सुरेंद्र कोली की हरिद्वार में संदिग्ध मौत