अयोध्या १६ फरवरी २६ * अधिवक्ता हत्याकांड से उपजा आक्रोश,रुदौली तहसील के अधिवक्ताओं का फूटा गुस्सा,अधिवक्ता प्रोटेक्शन अधिनियम’ लागू करने की मांग
भेलसर(अयोध्या)उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर में अधिवक्ता फारूख अहमद खां व बाराबंकी के अधिवक्ता शोएब किदवई व शिवपुरी करेरा में वरिष्ठ अधिवक्ता संजय सक्सेना की दिनदहाड़े गोली मारकर की गई। जघन्य हत्या के विरोध में सोमवार को रुदौली तहसील के वकीलों का गुस्सा फूट पड़ा।बार एसोसिएशन रूदौली की एक आम सभा बार अध्यक्ष चौधरी अजीमुद्दीन की अध्यक्षता मे सभागार मे उ० प्र० के अधिवक्तागण की जघन्य हत्याओं के विरोध में सम्पन्न हुई ।बैठक के बाद अधिवक्ताओं ने कार्य का बहिष्कार करते हुए पैदल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया और प्रदेश में अधिवक्ताओं की सुरक्षा पर गंभीर सवालिया निशान खड़े किए। इस दौरान अधिवक्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित एक चार सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी संतोष कुमार की अनुपस्थिति में तहसीलदार रुदौली विजय कुमार गुप्ता को सौंपकर त्वरित कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन मे मांग की गई कि – उ० प्र० मे अधिवक्तागण की जघन्य हत्याओं मे वाछित अपराधियों की तत्काल गिरफतारी की जाय। अधिवक्तागण की सुरक्षा हेतु अधिवक्ता प्रोटेकशन एक्ट लागू किया जाय। अधिवक्तागण की सुरक्षा प्रदान की जाय। मृत अधिवक्तागण के परिवारवालों को पचास-पचास लाख मुआवजा दिलाया जाय। इस मौके पर महामंत्री अमर सिंह यादव, बालेन्द्र सिंह ,मो0 फहीम खान, अनिल मिश्रा ,साहब सरन वर्मा , वीरेन्द्र यादव,समरपाल यादव , लालमणी यादव, प्रमोद कुमार, अब्दुल हई खान, रमेश सिंह , अमरेश यादव , राजेश पाण्डेय , अली हैदर ,रियाज़ अन्सारी, कमरुद्दीन अहमद,फज़ल अज़ीम सहित दर्जनो अधिवक्ता व रुदौली कोतवाल संजय मौर्य अपनी टीम के साथ मौजूद रहे।

More Stories
कानपुर नगर 30अगस्त 26*बंगले, ठेके और टेंडर किसके इशारे पर बंटते रहे,सवाल उठे तो कानून के नाम पर चेहरे क्यों डरते घूम रहे?*
कानपुर नगर 30अगस्त 26*शहर के नामी कार्डियोलॉजी अस्पताल में गरीब युवक के लिए इलाज़ ही नहीं, बताया दिल्ली जाओ।*
उत्तर प्रदेश 30अगस्त 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*