June 3, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया 13 जनवरी *चूरन का गोला से घायल हुई बालिका को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने सीज की दुकान*

औरैया 13 जनवरी *चूरन का गोला से घायल हुई बालिका को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने सीज की दुकान*

*फालोअप*
औरैया 13 जनवरी *चूरन का गोला से घायल हुई बालिका को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने सीज की दुकान*

*फफूंद,औरैया।* थाना क्षेत्र के गांव जुआ में बुधवार को एक किराने की दुकान से चूरन गोले का पैकेट लेकर आई एक बालिका के उसे खाते ही हुए विस्फोट से घायल होने को लेकर खाद्य विभाग ने कार्यवाही करते हुए किराने की दुकान को सीज कर दिया। वहीं बालिका के पिता की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है।
फफूंद के गांव जुआ निवासी अवधेश कठेरिया की दस वर्षीय पुत्री कोमल मंगलवार की रात पड़ोस में स्थित एक किराने की दुकान से चूरन गोले का पैकेट खरीदकर लायी थी।घर आकर पैकेट खोलने के बाद उसने उसमे से खाने के लिए चूरन गोला निकाला और मुंह में रखकर दांतो से दबाया ही था, कि उसमे आवाज के साथ विस्फोट हो गया। जिससे बालिका का मुंह बुरी तरह लहूलुहान हो गया। उसकी जबान और होंठो से खून बह निकला। यह देख परिजन घबरा गए, और एम्बुलेंस से उसे अजीतमल सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने सैंफई रेफर कर दिया। बालिका के घायल होने की खबर पर बुधवार अपरान्ह खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम जुआ गांव पहुंची और ग्रामीणों से घटना की जानकारी लेने के बाद उस किराना दुकान को सील कर दिया। शाम को इलाज कराकर लौटे बालिका के पिता ने किराना दुकानदार वीरु के खिलाफ फफूंद थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।घटना को लेकर ग्रामीणों का कहना था, कि गांव में तमाम दुकानों पर बच्चो के खाने पीने का लोकल सामान बिक रहा है और उसमे निकलने वाले इनाम के लालच में बच्चे उन्हें खरीद रहे हैं जिससे कभी भी ऐसी घटना हो सकती है। जिला अभिहित अधिकारी डॉ० मंजुला सिंह ने बताया कि दुकान को सीज कर दिया गया है उसके पास कोई लाइसेंस नहीं था और भी कार्यवाही की जा रही है।

Taza Khabar