वृंदावन 14 फ़रवरी 26*बांकेबिहारी मंदिर सेवायत ने श्रद्धालु से मारपीट, सिर फोड़ा —
– मंदिर आते समय राधावल्लभ मंदिर सीढ़ी के समीप हुआ झगड़ा
वृंदावन। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में शनिवार सुबह दर्शन को आए श्रद्धालु के साथ मंदिर सेवायत मनोज गोस्वामी मारपीट कर दी। सेवायत ने श्रद्धालु के साथ गाली गलौज करते हुए डंडा प्रहार कर सिर फोड़ दिया। घटना की सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सेवायत को हिरासत में लिया है।
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में शनिवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे जुगल घाट से मंदिर की ओर आ रहे श्रद्धालु के साथ जंगलकट्टी से आगे राधावल्लभ मंदिर की सीढ़ियों के समीप बांकेबिहारी मंदिर सेवायत मनोज गोस्वामी का किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। देखते ही देखते मनोज गोस्वामी ने श्रद्धालु के साथ गाली गलौज करते हुए सिर पर डंडों से प्रहार कर दिया। ऐसे में श्रद्धालु का सिर फट गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सेवायत को हिरासत में लेकर घायल श्रद्धालु को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया है।

More Stories
अयोध्या14 फ़रवरी 26*योगी आदित्यनाथ और स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के बीच बयानबाजी से सियासी माहौल गरमाया।
अयोध्या14 फ़रवरी 26*कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित हुई।
सुल्तानपुर 14 फ़रवरी 26*हनुमान घाट को एक करोड़ 71 लाख की सौगात*