लखनऊ ११ फरवरी २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें..……………..
➡लखनऊ- नगर निगम की कार्यदायी संस्थाओं का खेल, 5 हजार कर्मचारियों का PF और ESI हड़पा, नगर स्वास्थ्य अधिकारी की तहरीर में भी झोल, तहरीर से लॉयन सिक्टोरिटी का नाम गायब, CAG और विधानसभा जांच समिति में खुलासा, 2013-14, 2014-15 में चालान जमा नहीं किए, 8 कंपनियों पर 1.14 करोड़ डकारने का आरोप, सिर्फ 5 कंपनियों के खिलाफ ही तहरीर दी गई, डॉ पीके श्रीवास्तव ने हजरतगंज में तहरीर दी, कुल 64 लाख रुपए की रिकवरी की मांग की
➡लखनऊ- बजट के बाद शिवपाल यादव का पोस्ट, यूपी का कागजी बजट मुबारक हो- शिवपाल, जनता के सपनों को अमृत पिलाया गया- शिवपाल, विकास सिर्फ विज्ञापनों में दौड़ रहा- शिवपाल, बेरोजगारों की डिग्री अलमारी में है – शिवपाल, सरकार का डेटा फाइलों में मुस्कुरा रहा- शिवपाल, गरीब की थाली में आज भी हाहाकार है- शिवपाल
➡झांसी- साम्प्रदायिक कैप्शन के साथ वीडियो मामला, मामले में पुलिस ने स्पष्टीकरण जारी किया, दिख रही कार्रवाई मस्जिद से जुड़ी नहीं- पुलिस, नगर निगम ने दुकानदारों पर की थी कार्रवाई, बकाया फीस न देने पर कार्रवाई की गई थी, इंस्टाग्राम चैनल के संचालक के खिलाफ केस दर्ज, पुलिस ने सभी से अफवाह न फैलानी की अपील की
➡अलीगढ़- आमिर हत्याकांड में फरार अभियुक्त गिरफ्तार, AMU में माली की नौकरी कर रहा था आरोपी, युवक को गोली मारकर उतारा था मौत के घाट, फरार आरोपी एएमयू में कर रहा था नौकरी, पुलिस ने एएमयू से आरोपी को किया अरेस्ट
➡आगरा- ताजमहल देखने पहुंचीं थाईलैंड की राजकुमारी, सिरिवन्नावरी नरिरत्ना ताज दीदार करने पहुंचीं, राजकुमारी ने डायना बेंच पर बैठकर खिंचवाई फोटो, करीब एक घंटे ताजमहल परिसर में रहीं राजकुमारी, 5 दिवसीय भारत दौरे पर हैं थाईलैंड की राजकुमारी
➡कानपुर देहात- जिले में तेंदुआ दिखने से दहशत का माहौल, तेंदुआ गांवों में कुत्तों को बना रहा निशाना, शाम ढलते ही कैद होने को मजबूर ग्रामीण, वन विभाग पर नजरअंदाज करने का आरोप, विभाग बड़े हादसे का कर रहा इंतजार-ग्रामीण, भोगनीपुर, सिकंदरा के दर्जनों गांवो का मामला
➡मिर्जापुर- शादी के नाम पर ठगने वाला महिला गैंग, जिले में महिलाओं का एक गैंग पकड़ा गया, शादी के नाम पर कुंवारों को फंसाता था गैंग, कई प्रदेशों के युवकों को गैंग ने निशाना बनाया, आगरा के युवक से शादी के नाम पर ठगी की, ठगी कर रही 6 महिलाओं को पुलिस ने पकड़ा, शादी का झांसा, घर बुलाकर करते थे उगाही, मिर्जापुर के राजगढ़ थाना क्षेत्र का मामला
➡सीतापुर- मकान में चोरों ने ताला तोड़कर की चोरी, चोरों ने 75 हजार की नगदी, जेवरात चुराए, घर से 3 लाख का सामान किया चोरी, शादी समारोह में गया था परिवार, चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद, देहात के धर्मदास कॉलोनी का मामला
➡गोंडा- कर्नलगंज में लल्ला दुबे की हत्या मामला, लल्ला दुबे का हत्यारा उसका अपना ही भाई, छोटे भाई ने ही की थी बड़े भाई की हत्या, खेत में अकेला पाकर भाई को मार डाला, हत्या कर भाई की जेब से निकाले 31500 रुपए, पकड़े जाने पर अमरनाथ दुबे ने कबूला सच, नारायणपुर माझा दुल्हिनपुरवा का मामला
➡संतकबीरनगर- मौलाना शमशुलहुदा के घर पर ED का छापा, सुबह 8 बजे से ईडी की छापेमारी जारी है, शमशुलहुदा के परिजनों से पूछताछ जारी है, छापेमारी स्थल के बाहर CRPF की तैनाती, शमशुलहुदा की पत्नी, बहू से पूछताछ जारी, बेटा तौसीफ रजा घर पर मौजूद नहीं है, शमशुलहुदा ने ब्रिटेन की नागरिकता ली थी, नागरिकता लेकर अवैध तरह से वेतन लिया, सेवानिवृति का भी अवैध रूप से लिया लाभ, जिले के खलीलाबाद स्थित घर पर छापेमारी
➡आजमगढ़- मदरसा टीचर के घर पर ED की छापेमारी, शमशुलहुदा के अस्थायी निवास पर छापा, घर पर नहीं मिला मदरसा टीचर शमशुलहुदा, शमशुलहुदा ने ब्रिटेन की नागरिकता ली थी, नागरिकता लेकर अवैध तरह से वेतन लिया, सेवानिवृति का भी अवैध रूप से लिया लाभ, साल 2013 में ली थी ब्रिटेन की नागरिकता, यूपी सरकार ने मदरसे की मान्यता रद्द की थी, यूपी सरकार ने अधिकारियों पर की थी कार्रवाई, संतकबीरनगर में भी शमशुलहुदा के ठिकानों पर रेड
➡कानपुर- कानपुर लैंबॉर्गिनी केस में बड़ा मोड़, मोहन ने पूरा मामला अपने सिर लिया, खुद को बताया ड्राइवर, ली जिम्मेदारी, लेकिन पुलिस ने किया दावा खारिज, पुलिस बोली- मोहन आरोपी नहीं, केके मिश्रा ने सीपी पर लगाए आरोप
➡मिर्जापुर- भारत समाचार की खबर का बड़ा असर, लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन निलंबित, एक्सईएन अमरेंद्र कांत पांडेय हुए निलंबित, 6 पुलिया का दिया था ऑफलाइन टेंडर, 40 लाख तक का ऑफलाइन टेंडर देने में दोषी, 1 करोड़ 88 लाख का अपने चहेते को टेंडर, मुख्य अभियंता की जांच में दोषी पाए गए
➡मैनपुरी- मैनपुरी में पकड़े गए दो फर्जी पेट्रोल पम्प, STF गौतमबुद्धनगर, पूर्ति विभाग की कार्रवाई, छापेमार कार्रवाई कर पकड़े फर्जी पेट्रोल पंप, पेट्रोल तेल की तरह बने केमिकल का इस्तेमाल, पुलिस ने 2 आरोपियों को भी किया गिरफ्तार, मौके से हजारों लेटर फर्जी तेल भी किया बरामद, कुरावली के सलेमपुर और जींगन चंदाई में एक्शन
➡प्रयागराज- यूपी में दंडात्मक तोड़फोड़ जारी रहने का मामला, SC के फैसले के बावजूद तोड़फोड़ जारी रखी थी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक्शन पर रोक कायम रखी, अगले आदेश तक बुल्डोजर एक्शन पर रोक रहेगी, इलाहाबाद HC ने हमीरपुर के मामले में की सुनवाई, अब 25 फरवरी को होगी मामले में अगली सुनवाई, ऑर्डर के बिना प्रॉपर्टी को गिराया नहीं जाएगा- HC, कानून के तहत कार्रवाई की जा सकती है- हाईकोर्ट, राज्य सरकार दो हफ्ते में जवाब दाखिल करे- HC

More Stories
हरदोई ११ फरवरी २६ * धामापुर फ्लाईओवर पर पलटी गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक सुरक्षित; मौके पर जुटी भीड़, बाद में पहुँची पुलिस
अयोध्या ११ फरवरी २६ * सिटी पब्लिक स्कूल में चल रहे तीन दिवसीय INTER HOUSE SPORTS LEAGUE 2025-2026 का आज 11/02/2026 को हुआ समापन
सुल्तानपुर ११ फरवरी २६ * पं. दीनदयाल के सपनों को साकार कर रही सरकार : डॉ एमपी सिंह