बाँदा 9 फ़रवरी 26**भक्तिमयी हुई शम्भूनगर की गलियां, भव्य कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का आगाज*
यूपीआजतक बांदा ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
बाँदा। जनपद के शम्भूनगर क्षेत्र में सोमवार को ‘संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा एवं चारों धाम पूजा’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर जेल रोड से संकट मोचन मंदिर तक भव्य शोभायात्रा व कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें आस्था और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला।
पीताम्बरी वेशभूषा में उमड़ा जनसैलाब
सोमवार सुबह शुभ मुहूर्त में शुरू हुई कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाएं और कन्याएं पीले वस्त्र धारण कर सिर पर मंगल कलश लेकर शामिल हुईं। डीजे की भक्तिमयी धुनों पर थिरकते घोड़ों और सुसज्जित बग्घियों ने शोभायात्रा की भव्यता में चार चाँद लगा दिए। मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। श्रद्धा के इस सफर में युवक-युवतियों सहित भारी संख्या में पुरुष श्रद्धालु भी शामिल रहे।
वृन्दावन के आचार्य करेंगे कथा रसपान
आयोजक पं. संदीप त्रिवेदी ने बताया कि कथा के लिए वृन्दावन धाम से विशेष रूप से पधारे आचार्य पं. प्रेम शंकर मिश्रा अपने मुखारविंद से प्रतिदिन भक्तों को कथा श्रवण कराएंगे। यह आध्यात्मिक आयोजन गुप्ता आटा चक्की के बगल वाली गली नंबर-01, शम्भूनगर में प्रतिदिन दोपहर 1:00 बजे से प्रभु की इच्छा तक निरंतर चलेगा।
15 फरवरी तक बहेगी ज्ञान की गंगा
कथा परीक्षित राजकुमारी त्रिवेदी एवं ओमप्रकाश त्रिवेदी ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि आगामी 15 फरवरी तक चलने वाले इस ज्ञान यज्ञ में सपरिवार उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करें। तत्पश्चात् 16 फरवरी 2026 दिन सोमवार को कथा के पूर्णाहुति/भण्डारे का भव्य दिव्य आयोजन होगा । पहले दिन की यात्रा के समापन के बाद आचार्य ने भागवत महात्म्य पर प्रकाश डाला और कलश पूजन की महत्ता बताई। आयोजन को लेकर समूचे शम्भूनगर क्षेत्र में उत्साह और भक्ति का माहौल बना हुआ है।

More Stories
अबोहर पंजाब18जुलाई26*सफाई अभियान में पार्षद रामा ने रेहड़ी से खुद ढोया कूड़ा, लोगों को दिया स्वच्छता का संदेश
मुरादाबाद18जुलाई26*जीआरपी मुरादाबाद की बड़ी कार्रवाई, यात्रियों को बेहोश कर लूटने वाले 3 शातिर दबोचे*
सहारनपुर18जुलाई26*नकुड़ तहसील दिवस में अधिकारियों ने सुनीं जनसमस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश*