कौशाम्बी7फरवरी26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
[07/02, 6:08 pm] +91 99560 44608: *वर्षों से बंद शौचालय पर 72000 का हो गया भुगतान*
*कोखराज कौशांबी* विकासखंड सिराथू क्षेत्र के ग्राम पंचायत राला में वर्षों से सामुदायिक शौचालय बंद है लोगों को सामुदायिक शौचालय का उपयोग करने नहीं दिया जा रहा है कभी भी इस सामुदायिक शौचालय की साफ सफाई नहीं होती है हमेशा ताला बंद रहता है केयरटेकर भी शौचालय को देखने के लिए नहीं आता जाता है सामुदायिक शौचालय के बंद रहने से खुले में मलमूत्र त्याग करने के लिए गांव के लोग मजबूर हो रहे हैं जिससे सामुदायिक शौचालय निर्माण के उपयोगिता पर ही सवाल खड़े हो गए हैं लेकिन उसके बाद एक वर्ष का 72000 का भुगतान केयर टेकर के नाम पर ग्राम पंचायत ने कर दिया है जो बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है सार्वजनिक शौचालय के बंद रहने के बाद केयरटेकर को 72 हजार रुपए भुगतान दिए जाने के मामले की यदि जांच हुई तो ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों की मुसीबत बढ़ जाएगी इस संबंध में जिला पंचायत राज अधिकारी से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन कार्यालय में मौजूद न होने के चलते उनसे बात नहीं हो सकी है।
[07/02, 6:21 pm] +91 81156 50600: *शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी भीषण आग*
*अझुवा कौशाम्बी* आदर्श नगर पंचायत वार्ड नंबर 3 शांती नगर के पप्पू चौरसिया पुत्र स्व. बेच्चू चौरसिया के एक दो मंजिला मकान के एक कमरे में शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई ।जिससे कमरे में रखा टीवी, फ्रिज ,दो कूलर,गृहस्थी का अन्य कीमती सामान तथा नकदी रुपए पूरी तरह जलकर राख हो गया आग की सूचना पर मोहल्ले में हड़कंप मच गया आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आनन फानन में घरों में लगे समरसेबल, पानी टंकियों एवम अन्य संसाधनों से आग पर काबू पाया। हालांकि इस आगजनी से कोई जन हानि नहीं हुई है आग लगने की सूचना क्षेत्रीय प्रशासन को दिया गया है।
[07/02, 6:21 pm] +91 81156 50600: *चौथी शादी की धमकी देता है पति*
*अझुवा कौशाम्बी* सैनी कोतवाली की टांडा गांव की तस्लीमुन निशा ने अझुवा चौकी पुलिस को नशेड़ी पति पर प्रताड़ित कर मारपीट का आरोप लगाया है महिला के अनुसार उसके पति ने दो शादियां की थी एक पत्नी की मौत के बाद पत्नी से तलाक लेने के बाद करीब 9 वर्ष पूर्व तस्लीमुन निशा से शादी की थी शादी के एक वर्ष बाद उसका पति नशे का आदी हो गया।इस दौरान उसके 4 बच्चे हुए उसका पति उसके साथ आए दिन मारपीट करता है और घर का सारा सामान बेचकर नशे में उड़ा देता है विरोध करने पर चौथी शादी करने की धमकी देता है पीड़िता की शिकायत पर चौकी पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
[07/02, 6:45 pm] Anil: *नाबालिग बालक से कुकर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार*
*हर्रायपुर कौशाम्बी* संदीपनघाट थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय नाबालिग बालक के साथ कुकर्म करने के आरोप में पुलिस ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार दिनांक 05 फरवरी 2026 को संदीपनघाट थाना क्षेत्र के राहुल नामक युवक ने 12 वर्षीय नाबालिग बालक को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाकर उसके साथ जबरिया कुकर्म किया।तहरीर के आधार पर पुलिस ने तत्काल संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। इसी क्रम में शनिवार 07 फरवरी 2026 को संदीपनघाट पुलिस ने मुकदमे से संबंधित वांछित अभियुक्त राहुल पुत्र हरिश्चंद्र निवासी मलाक मोहिउद्दीनपुर, थाना संदीपनघाट को तेरहमील तिराहा से सैय्यद सरावां जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने बताया कि विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया है। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है।
[07/02, 7:41 pm] +91 98391 01290: *युवा उत्सव प्रतियोगिता में धर्मा देवी इण्टर कॉलेज के छात्र गोलू कुमार को एकल संगीत गायन में राज्य में प्राप्त हुआ द्वितीय स्थान*
*कौशाम्बी।* उत्तर प्रदेश पर्व हमारी संस्कृति, हमारी पहचान के अन्तर्गत आयोजित हुई युवा उत्सव प्रतियोगिता में धर्मा देवी इण्टर कॉलेज के कक्षा 11वीं छात्र गोलू कुमार को एकल संगीत गायन में राज्य में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।लखनऊ के भारतखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय में आयोजित हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के गौरवशाली इतिहास पर अपने लोकगीत से उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। निर्णायक मंडल में बैठे हुए समस्त अधिकारियों ने कौशाम्बी के इस युवा गायक की भूरि-भूरि प्रशंसा की।कौशाम्बी के इस युवा गायक की उपलब्धि पर मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी व जिला विद्यालय निरीक्षक कौशाम्बी राजेश कुमार नीरज केसरी डॉ रामकिरण त्रिपाठी प्रधानाचार्य ने छात्र के इस उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी विद्यालय के उपप्रधानाचार्य रामशंकर सिंह ने आज प्रार्थना सभा मे छात्र को माला पहनाकर सम्मानित किया एवं अन्य छात्रों को प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया इस मौके पर सभी शिक्षक एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे
[07/02, 7:48 pm] +91 98391 01290: *पुलिस लाइन्स में होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन*
*कौशाम्बी।* पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी कौशाम्बी लाइन के पर्यवेक्षण में पुलिस लाइन्स कौशाम्बी परिसर में होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।आयोजित शिविर में पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा चिकित्सकों द्वारा आवश्यक परामर्श एवं दवाइयाँ वितरित की गईं। शिविर का उद्देश्य पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य संरक्षण एवं जागरूकता को बढ़ावा देना रहा।
[07/02, 8:24 pm] +91 99560 44608: *वाहन से टकराकर सड़क पर पलटा डीजे लगा लंबा जाम*
*कोखराज कौशाम्बी* बारात में जा रहे राशिद डीजे आषाढ़ा वाले का डीजे की कोखराज थाना क्षेत्र के रामजी होटल के सामने ओवर टेक के चक्कर में चार पहिया वाहन से टक्कर हो गई है जिससे मौके पर ही डीजे पलट गया डीजे के पलट जाने से उसका सामान सड़क पर बिखर गया और सड़क पर यातायात बाधित हो गया दोनों तरफ वाहनों का जाम लग गया दुर्घटना की सूचना राहगीरों ने डायल 112 व एसओ कोखराज थाना पुलिस को दिया जिस पर मौके पर पुलिस ने पहुँच कर क्रेन की मदद से पलटे डीजे को सड़क से हटाया गया तब जाकर जाम समाप्त हुआ जानकारी के मुताबिक इस दुर्घटना में किसी को कोई चोट नही आयी है हालांकि दुर्घटना में डीजे का सामान टूट गया जिससे डीजे मलिक को नुकसान हुआ है कोखराज पुलिस ने डीजे को कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू कर दिया है।
[07/02, 9:12 pm] +91 63921 77313: *ड्राइवर को नींद की झपकी आने से पलटी सरसों लदी पिकअप*
*कौशांबी* मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के महामाया डिग्री कॉलेज के सामने सरसों लेकर जा रहा पिकअप वाहन सड़क किनारे पलट गया है मौके पर तमाम लोगों का आवागमन बना हुआ था हालांकि एक बड़ा सड़क हादसा होने से टल गया बताया जा रहा है कि चालक को नींद की झपकी आने के कारण तेज़ रफ्तार पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के समय वाहन में सरसों लदी हुई थी वाहन पलटने से सरसों भरे बोरे सड़क पर बिखर गए हैं घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गनीमत रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
[07/02, 9:12 pm] +91 63921 77313: *सवा तीन घंटे तक रविवार को बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति*
*कौशाम्बी* मंझनपुर पावर हाउस से विद्युत आपूर्ति रविवार को सवा तीन घंटे बाधित रहेगी अवर अभियंता चंद्रिका मौर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को सुबह 6:30 बजे से 9:45 तक राम वन गमन मार्ग मे अवशेष बचे लाइन शिफ्टिंग स्थान -जिला स्टेडियम के पास का कार्य पूर्ण करने के लिए 33 केवीए मंझनपुर का शटडाउन रहेगा। इससे मंझनपुर उपकेंद्र की विद्युत सप्लाई सुबह 6:30 से 9:45 तक बाधित रहेगी।

More Stories
गोरखपुर 27 मार्च 26* मुख्यमंत्री को भेट किया गया खास नायाब तोहफा
मिर्ज़ापुर 27 मार्च 26*किसान भाई अपनी फसलों की कटाई कराकर सुरक्षित स्थानों पर पहुचाँ दे
कौशाम्बी 27 मार्च 26*हाईवे पर खड़े ट्राला से टकराई पिकअप, 8 श्रद्धालुओं की मौत