औरैया12जनवरी*राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत ने किया औरैया जनपद में कार्यकारिणी का विस्तार
———————-*—————–
पत्रकारों के हितों की रक्षा को तत्पर राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत की औरैया जनपद कार्यकारिणी विस्तार को लेकर माननीय प्रदेश अध्यक्ष राम शरण जी कटियार के कुशल निर्देशन में एक अहम बैठक का आयोजन कर संगठन का विस्तार करने के साथ साथ संगठन के एजेंडे पर दर्जनों पत्रकारों ने अपने विचार भी प्रकट किए l
बताते चलें जनपद औरैया मे आज राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत की बैठक आयोजित की गई जिसमें मंडल वा जिले की कार्यकारिणी का गठन प्रदेश अध्यक्ष रामसरन जी कटियार के द्वारा किया गया जिसमें कानपुर मंडल अध्यक्ष कमल प्रकाश गुप्ता को नियुक्त किया वही औरैया जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी राघवेंद्र सिंह जी को सौंपी गई महिला जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी प्रतिभा अवस्थी को सौंपी गई इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीकृष्ण तिवारी प्रदेश उपाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा, यूपी एडवाइजर प्रदेश अध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव( संघर्षी), प्रदेश प्रभारी पुष्कर शर्मा, भगवती नारायण सैनी, राम जी पोरवाल, पुष्पेंद्र सिद्धार्थ, अखिलेश दीक्षित, पंकज राणावत, भूपेंद्र कुमार नीरज, सोमपाल गौतम, मनीष पांडे, रामजी शुक्ला, विमल दुबे, विवेक कुमार द्विवेदी, दामिनी मिश्रा, जूली गौतम, सहित दर्जनों पत्रकार साथियों ने प्रदेश अध्यक्ष रामशरण कटिहार का माला पहनाकर स्वागत किया गया साथियों ने संगठन के प्रति हमेशा सक्रिय रहकर साथियों की मदद करने का भरोसा दिलाया और संगठन को ऊंचाइयों तक ले जाने में पूरा सहयोग करने का वादा किया l
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
मथुरा 13 जुलाई 26* साइबर ठगी करने वाले 02 अभियुक्तगण को 05 फर्जी (कूटरचित) आधार कार्ड व 02 मोबाइल फोन सहित गिरफ्तार किया गया ।*
मथुरा 13 जुलाई 26* मन्दिर में चोरी करने वाले 01 अभियुक्त को चोरी की धनराशि व 01 अवैध हथियार सहित किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 13 जुलाई 26* चोरी के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्तगण को चोरी की 02 मोटर साइकिल सहित किया गया गिरफ्तार ।*