पूर्णिया बिहार 5 फरवरी 26*एसपी ने जनसंवाद में आम लोगों की सुनी समस्या, समाधान का निर्देश
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक
पूर्णिमा बिहार : पुलिस अधीक्षक सुश्री स्वीटी सहरावत आम लोगों की समस्या को कम करने के लिए लगातार विभिन्न थाने में जन संवाद का आयोजन कर रही हैं। इसी क्रम में बायसी अनुमंडल के रौटा थाना परिसर में एसपी ने एक जनसंवाद कार्यक्रम में लोगों की शिकायत को सुनकर उसके त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया।
इस दौरान थाना का निरीक्षण कर वहां के पंजी का भी अवलोकन किया। इस कार्यक्रम में लोगों ने जमीन, आपसी लड़ाई, झगड़ा, पारिवारिक विवाद सहित विभिन्न मामले को लेकर एसपी को अपनी समस्या से अवगत कराया। आम जनमानस की समस्या को एसपी ने पूरी गंभीरता के साथ सुना और इसके लिए संबंधित थाना प्रभारी को लंबित कांडों के निपटारे का निर्देश दिया।
*एसपी ने किया सम्मानित*
एसपी ने विधान सभा चुनाव में अच्छा काम करनेवाले रौटा थाना के सभी चौकीदारों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर एसपी ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य आम जनता की सेवा करना है और वे इस दिशा में काम कर रही हैं।

More Stories
लखनऊ8अगस्त26*आरजीआईपीटी में सत्र 2026-27 के नवागंतुक छात्रओं का स्वागत*
लखनऊ8अगस्त26*घर-घर पहुंचाया जा रहा भगवान वाल्मीकि का चित्र*
पंजाब8अगस्त26*फाजिल्का एंटी फ्रॉड सेल इंचार्ज हरकेश शर्मा रिश्वत लेते गिरफ्तार;