पूर्णिया बिहार 5 फरवरी 26*अमर प्रखंड में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान: ब्लॉक कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक आयोजित
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपीआजतक
पूर्णिया बिहार । पूर्णिया जिले के अमोर प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO), अमर की अध्यक्षता में फाइलेरिया उन्मूलन हेतु एमडीए (Mass Drug Administration) अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से ब्लॉक कोऑर्डिनेशन कमेटी (BCC) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एमडीए राउंड की भूमिका, दवा सेवन के महत्व तथा विभिन्न विभागों के आपसी समन्वय पर चर्चा की गई।
समुदाय में एल्बेंडाजोल, डीईसी एवं आइवरमेक्टिन दवाओं का शत-प्रतिशत सेवन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। बताया गया कि फाइलेरिया उन्मूलन के लिए 11 फरवरी 2026 को आयोजित मेगा ड्राइव में जीविका दीदियों की सक्रिय भूमिका रहेगी, जो समुदाय स्तर पर जागरूकता एवं दवा सेवन सुनिश्चित करने में सहयोग करेंगी।
*बैठक के मुख्य बिंदु*- एमडीए राउंड की भूमिका और दवा सेवन के महत्व पर चर्चा- विभिन्न विभागों के आपसी समन्वय पर जोर- समुदाय में एल्बेंडाजोल, डीईसी एवं आइवरमेक्टिन दवाओं का शत-प्रतिशत सेवन सुनिश्चित करने का लक्ष्य- जीविका दीदियों की सक्रिय भूमिका मेगा ड्राइव में
*उद्देश्य*- एमडीए अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करना- जनभागीदारी को सुदृढ़ करना- फाइलेरिया उन्मूलन के लिए समुदाय को जागरूक करना।

More Stories
मथुरा 8 अगस्त 26 थाना फरह पुल के पास स्थित मंदिर के टीन शेड में फांसी लगा एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद*
मथुरा 8 अगस्त 26*थाना गोवर्धन पुलिस द्वारा थाना गोवर्धन के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 8 अगस्त 26*थाना छाता पुलिस टीम व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में हत्या की घटना का अनावरण किया गया ।*