कर्नलगंज में बढ़ने लगे कोरोना पॉजिटिव मरीज,लोग चिंतित कर्नलगंज,गोण्डा। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर ने कर्नलगंज में भी अपना पांव तेजी से पसारना शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग की जांच में यहां भी पॉजिटिव मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। बताते चलें कि विगत 7 जनवरी को एक,8 जनवरी को दो, 9 जनवरी को एक कोरोना पाज़िटिव मरीज मिले थे। लेकिन मंगलवार को तीन और मरीजों के कोरोना पॉजिटिव मिलने से मरीजों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। जिसमे एक व्यक्ति कटरा बाजार का भी शामिल है। जिससे क्षेत्र के लोगों की चिंता बढ़ती जा रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्नलगंज के अधीक्षक डॉक्टर सुरेश चन्द्र का कहना है कि प्रतिदिन कोविड की जांच कराई जा रही है वहीं पॉजिटिव मिलने वाले मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा जा रहा है। इसी के साथ निरंतर इलाज व सावधानी के साथ उनकी निगरानी भी की जा रही है। उन्होंने लोगों से सतर्कता बरतने और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपेक्षा की है।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
सुल्तानपुर २९ मार्च २६ * गोमती मित्रों के पूरे हुए अरमान,किया विधायक जी का सम्मान
अयोध्या २९ मार्च २६ * रुदौली में समाजवादी अधिवक्ता सभा का भव्य शक्ति प्रदर्शन
मथुरा 29 मार्च 26 *क्षेत्राधिकारी माँट द्वारा पुलिस बल के साथ मांँट टोल पर पैदल गश्त *