बाराबंकी 3 फरवरी 26 * अस्पताल से एक युवक को उठाया,चर्चाओं का बाजार गर्म। …
एनआईए,एटीएस और एसटीएफ की टीमों ने बाराबंकी में दी दबिश,अस्पताल से एक युवक को उठाया,चर्चाओं का बाजार गर्म
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सटे बाराबंकी जिले में मंगलवार सुबह लगभग 8 बजे एनआईए,एटीएस और एसटीएफ की संयुक्त टीमों ने दबिश दी।यहां अस्पताल से एक युवक को उठाया गया है।इसके बाद उसके घर पर छापा मारा।अचानक हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षा एजेंसियों की संयुक्त टीमें शहर कोतवाली क्षेत्र के सफेदाबाद में हिंद अस्पताल पहुंचीं।यहां से रामलखन को हिरासत में लिया।रामलखन अस्पताल में भर्ती अपनी मां की देखभाल के लिए मौजूद था।उसकी मां का हाल ही में ऑपरेशन हुआ है।इसके बाद टीम बदोसराय थाना क्षेत्र के खोर एत्महादपुर गांव रामलखन के घर पहुंचीं। वहां गहन तलाशी ली।कई घंटों की जांच के बाद भी घर से कोई आपत्तिजनक वस्तु या संदिग्ध दस्तावेज बरामद नहीं हुआ। कार्रवाई से इलाके में रामलखन के कथित तौर पर आतंकी गतिविधियों से जुड़े होने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। बरहाल एजेंसियों की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि केंद्रीय एजेंसियों द्वारा दबिश दी गई है।हालांकि किस मामले में कार्रवाई हुई है,संदिग्ध की भूमिका क्या है,इसकी जानकारी फिलहाल साझा नहीं की गई है। स्थानीय स्तर पर भी मामले की जांच की जा रही है।

More Stories
पंजाब8अगस्त26*नेहरू पार्क में ‘अपना अबोहर, अपनी आभाÓ टीम ने चलाया सफाई अभियान
कौशाम्बी8अगस्त26*राजस्व विभाग के साठगांठ से तालाब की भूमि पर हो रहा निर्माण*
सुल्तानपुर8अगस्त26*खेत में लगे झटका मशीन की तार की चपेट में आने से 4 वर्षीय बच्ची की मौत, परिवार में कोहराम*