February 1, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

नई दिल्ली १फरवरी २६ * देशभर में आयुर्वेद संस्थान स्थापित किए जाएंगे, आयुष फार्मेसी को अपग्रेड किया जाएगा और पूरा इकोसिस्टम मजबूत बनाया जाएगा'

नई दिल्ली 1  फरवरी 26 * यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर  शाम की खबरे। ..

नई दिल्ली 1  फरवरी 26 * यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर  शाम की खबरे। ..

● वित्त मंत्री के बजट भाषण में 3 आयुर्वेदिक एम्स बनाने, देश को मेडिकल टूरिज्म हब बनाने और 7 हाईस्पीड रेल कॉरिडोर विकसित करने की घोषणा हुई

● बजट 2026 में इनकम टैक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया, रिवाइज्ड रिटर्न अब 31 दिसंबर के बजाय 31 मार्च तक भरी जा सकेगी, विदेश पैसे भेजने पर 2 प्रतिशत टैक्स लगेगा

● बजट भाषण में वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार विकसित भारत की दिशा में मजबूत कदम उठाना जारी रखेगी

● सरकार ने लोकलुभावन योजनाओं के बजाय देश को कर्ज से निकालने की दिशा में अलग संदेश दिया

● प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे युवा शक्ति का बजट बताया, राहुल गांधी ने युवाओं को कुछ नहीं मिलने की बात कही, ममता बनर्जी ने इसे बिखरा हुआ बजट करार दिया

● बजट 2026 में कैंसर की 17 दवाएं सस्ती होंगी, ईवी और सोलर पैनल के दाम घटेंगे, शराब महंगी हो सकती है, ट्रेडिंग पर टैक्स बढ़ाया गया

● बजट के बाद सेंसेक्स 1546 अंक गिरकर 80,722 पर बंद हुआ, निफ्टी 495 अंक टूटा, वजह फ्यूचर्स और ऑप्शंस पर सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स बढ़ाना बताया गया

● चांदी दो दिन में ₹1.36 लाख सस्ती होकर ₹2.65 लाख पर आई, सोना ₹31 हजार गिरकर ₹1.38 लाख पर पहुंचा, प्रॉफिट बुकिंग से दाम टूटे

● रेलवे के लिए सात हाई स्पीड कॉरिडोर, पांच साल में 20 नए जलमार्ग, वाराणसी और पटना में जहाज मरम्मत सुविधा तथा समुद्री विमान वीजीएफ योजना शुरू करने की घोषणा हुई

● अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 1,337 स्टेशनों के पुनर्विकास में से 1,197 पर काम शुरू हो चुका है, वंदे भारत और बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए 21,000 करोड़ रुपये का निवेश जारी रहेगा, लॉजिस्टिक्स के लिए ट्रैक दोहरीकरण और विद्युतीकरण पर जोर दिया जाएगा

● कैंसर और डायबिटीज की दवाओं के लिए ₹10,000 करोड़ का प्रावधान किया गया

● विदेश यात्रा पैकेज और शिक्षा व इलाज के लिए विदेश भेजे जाने वाले पैसे पर टीसीएस घटाकर 2 प्रतिशत कर दिया गया

● एसएमई के लिए ₹10,000 करोड़ का ग्रोथ फंड बनाया जाएगा, TReDS प्लेटफॉर्म के जरिए क्रेडिट गारंटी सपोर्ट दिया जाएगा

● कैंसर की 17 दवाओं को बेसिक कस्टम ड्यूटी से छूट दी गई, सोलर ग्लास और लिथियम आयन बैटरी से जुड़े सामान पर भी राहत मिली

● छोटे करदाताओं के लिए विदेशी संपत्ति प्रकटीकरण योजना लाई जाएगी, 20 लाख रुपये से कम की अचल विदेशी संपत्ति छिपाने पर अब मुकदमा नहीं चलेगा

● महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए नई योजनाओं की घोषणा की गई और सुरक्षित माहौल देने पर जोर दिया गया

● एफ एंड ओ ट्रेडिंग पर एसटीटी बढ़ाया गया, फ्यूचर्स में 0.02 प्रतिशत से 0.05 प्रतिशत और ऑप्शंस में 0.1 प्रतिशत से 0.15 प्रतिशत किया गया

● कंपनियों के शेयर बायबैक से होने वाली आय को अब शेयरधारकों के लिए कैपिटल गेन्स माना जाएगा और उसी हिसाब से टैक्स लगेगा

● प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह बजट 2047 तक विकसित भारत के लिए मजबूत आधार है और देश जल्द दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना चाहता है

● हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए अवैध बांग्लादेशियों को लेकर बयान दिया

● एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बना हुआ है, शरद पवार मुंबई पहुंचे और सुनेत्रा पवार डिप्टी सीएम की शपथ के बाद बारामती लौटीं

● बिहार में सड़क हादसों में 10 लोगों की मौत हुई, पटना में 6 और बक्सर में 4 लोगों की जान गई

● जनवरी में जीएसटी कलेक्शन 6.2 प्रतिशत बढ़कर 1.93 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

● अंडर 19 वर्ल्ड कप में भारत बनाम पाकिस्तान मैच में भारत 186 रन पर 6 विकेट(41 ओवर) पर पहुंचा, अभिज्ञान कुंडू आउट हुए और वैभव सूर्यवंशी 30 रन बनाकर पवेलियन लौटे

● डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि भारत ईरान की जगह वेनेजुएला से तेल खरीदेगा और चीन से भी डील करने को कहा गया है

● राजस्थान, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में ओलावृष्टि से फसलें खराब हुईं, उत्तराखंड में बर्फबारी शुरू हुई और पंजाब में जनवरी की ठंड ने 15 साल का रिकॉर्ड तोड़ा

Taza Khabar