बाँदा ३१जनवरी२६*जिलाधिकारी बाॅदा जे0 रीभा की अध्यक्षता में आगामी माह फरवरी में दिनांक 15 से 17 फरवरी, 2026 को प्रस्तावित कालिन्जर महोत्सव के आयोजन की तैयारियों सेे सम्बन्धित बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।
यूपीआजतक बांदा ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
*बांदा से*जिलाधिकारी महोदया ने महोत्सव के आयोजन को भव्य, दिव्य, सुव्यस्थित एवं ऐतिहासिक गरिमा के अनुरूप सम्पन्न कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कालिंजर महोत्सव जनपद की सांस्कृतिक विरासत, पर्यटन एवं लोक कला को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का एक माध्यम है। जैसा कि सभी लोगों को अवगत होगा कि इस वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी, 2026 को लाल किले परेड में कालिंजर किले से सम्बन्धित झांकी का प्रदर्शन उत्तर प्रदेश से किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी आपसी समन्वय से अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबन्धन, स्वच्छता, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य सेवायें, कलाकारों की व्यवस्था, मंच एवं ध्वनि प्रणाली एवं फूड कोर्ट सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गयी। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्ययोजना बनाकर समयबद्धढंग से तैयारियां सुनिश्चित की जायें तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाये। उन्होंने यह भी कहा कि महोत्सव के दौरान आने वाले श्रृद्धालुओं एवं पर्यटकों को किसी प्रकार असुविधा न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

More Stories
लखनऊ १ फ़रवरी २६*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय बजट 2026 पर दिया बयान
लखनऊ 1 फ़रवरी 26 * केंद्र सरकार के द्वारा पेश किए गए बजट को लेकर किया पोस्ट। ..
वेद धर्म छोड़ू नहीं, कोशिश करो हजार। तिल तिल काटो चाहे, या गोदो अंग कटार।।