February 2, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ २६ जनवरी २०२६ * यूपी आजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें....

लखनऊ २६ जनवरी २०२६ * यूपी आजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………

लखनऊ २६ जनवरी २०२६ * यूपी आजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………

➡लखनऊ- लखनऊ में गणतंत्र दिवस पर होगा भव्य आयोजन, प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता की दिखेगी झलक, देश के 9 राज्यों की संस्कृतियों का भी दिखेगा संगम, एक भारत-श्रेष्ठ भारत थीम पर होगा विशेष आयोजन, अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित 9 राज्यों के कलाकार, एक दूसरे की संस्कृति पर आधारित प्रस्तुति दी जाएगी, इससे एक भारत-श्रेष्ठ भारत थीम की भावना भी दिखेगी, राज्यपाल तिरंगा फहराकर कार्यक्रम की शुरूआत करेंगी, सीएम योगी गणतंत्र दिवस समारोह में रहेंगे मौजूद, जिला प्रशासन की ओर से हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा भी, संस्कृति विभाग की ओर से भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, छात्र-छात्राएं सांस्कृतिक कार्यक्रम की सुंदर प्रस्तुति देंगे, सशस्त्र बलों, अर्धसैनिक बलों, पुलिस, NCC कैडेटों की परेड, CRPF, होमगार्ड, ATS टुकड़ियां भी परेड में शामिल होंगी, परेड का मुख्य आकर्षण थंडरबोल्ट दल का प्रदर्शन होगा, परेड रविन्द्रालय से विधानसभा मार्ग होते हुए गुजरेगी, केडी सिंह बाबू स्टेडियम तक होगा परेड का मार्ग

➡लखनऊ- 77वें गणतंत्र दिवस पर यूपी को “योगी की पाती”, राज्य की युवाशक्ति को सीएम योगी ने लिखा पत्र, यूपी निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं- CM योगी, ‘यूपी वासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं’, स्वतंत्रता, समता, न्याय, बंधुता संविधान का उपहार-CM, सशक्त नारीशक्ति, स्किल्ड युवा यूपी की पहचान- CM, संविधान की मूल भावना सुशासन की ओर यूपी- सीएम, ‘बाबा साहेब के संविधान की मूल भावना की ओर यूपी’, ‘संवेदनशीलता, समरस यूपी निर्माण में जुटी है सरकार’, हर नागरिक खुद को सुरक्षित सशक्त अनुभव करे- CM, हम विकसित भारत, विकसित यूपी का लक्ष्य प्राप्त करेंगे, ‘परिश्रम, अनुशासन, राष्ट्रभावना से प्राप्त करेंगे लक्ष्य- सीएम

➡लखनऊ- मुख्यमंत्री योगी ने गणतंत्र दिवस की बधाई दी, हम सभी का राष्ट्रप्रेम, कर्तव्यनिष्ठा- सीएम योगी, हमारे लोकतंत्र को मजबूत बनाता है- सीएम योगी, अपने अमर सेनानियों का स्मरण करें- सीएम योगी, संविधान के आदर्शों से प्रेरित होकर संकल्प लें- CM, ‘सशक्त, समृद्ध, आत्मनिर्भर भारत निर्माण का सकल्प लें’

➡लखनऊ- अखिलेश यादव ने गणतंत्र दिवस की बधाई दी, ये एक अनूठा गणतंत्र दिवस है- अखिलेश यादव, जब तारीख भी 26 है साल भी 26 है- अखिलेश, विशेष गणतंत्र दिवस की विशेष बधाई- अखिलेश, संविधान की रक्षा का विशिष्ट संकल्प उठाएं- अखिलेश

➡लखनऊ- बसपा सुप्रीमो मायावती ने दी शुभकामनाएं, 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं- मायावती, ‘संविधान पर गर्व के साथ ईमानदार मूल्यांकन जरूरी’, पद्म पुरस्कार, वीरता सम्मानितों को बधाई- मायावती, ‘कांशीराम जी को भारतरत्न से सम्मानित किया जाए’

➡सपा महासचिव शिवपाल यादव ने फहराया तिरंगा, शिवपाल यादव ने बीजेपी को लेकर बोला हमला, ‘BJP राज में कुछ ना कुछ साबित करना पड़ रहा’, शंकराचार्य जी को साबित करना पड़ रहा है- शिवपाल, ‘नागरिक को साबित करना पड़ रहा कि वे नागरिक’, वोटर खुद को वोटर साबित कर रहा है- शिवपाल, निर्दोष लोग खुद को निर्दोष साबित कर रहे- शिवपाल

➡झांसी- झांसी पुलिस को गणतंत्र दिवस पर बड़ा सम्मान, आईजी आकाश कुलहरि को राष्ट्रपति पुलिस पदक, वरिष्ठ जेल अधीक्षक विनोद कुमार को स्वर्ण पदक, SOG प्रभारी जितेंद्र तख्कर को डीजीपी सिल्वर मेडल, 56 से अधिक मुठभेड़ों में बदमाशों पर कसा शिकंजा, एसआई अतुल कुमार को भी सिल्वर मेडल से सम्मान, 7 टुकड़ों में कटी महिला हत्या का किया था खुलासा

➡कानपुर देहात- टीचर ने नाबालिग छात्र की हत्या की, धारदार हथियार से छात्र का गला रेता, हत्या की वजह अभी तक नही स्पष्ट, डॉक्टरों ने छात्र को मृत घोषित किया, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित, शिक्षक लखनऊ का निवासी बताया जा रहा, डेढ़ साल से निजी स्कूल में पढ़ा रहा था, मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक की वारदात

➡गोरखपुर- एक निरीक्षक, एक उप निरीक्षक को सम्मान, गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति द्वारा गैलंट्री अवॉर्ड, सत्यप्रकाश सिंह, यशवंत सिंह को गैलंट्री अवॉर्ड, STF गोरखपुर में तैनात हैं निरीक्षक, उपनिरीक्षक, 1 लाख के इनामिया का एनकाउंटर किया था, पंकज यादव मुख्तार अंसारी गैंग का शूटर था

➡प्रयागराज- माघ मेले में धूम धाम से मन रहा गणतंत्र दिवस, मेले में मौजूद साधु संतों ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ ही देश भक्ति के गीत गाए, स्वामी महेशाश्रम महाराज, ब्रह्माश्रम महाराज ने किया ध्वजारोहण, स्वामी शंकराश्रम महाराज ने संयुक्त रूप से किया ध्वजारोहण

➡फतेहपुर- एसपी अनूप सिंह की कार्रवाई से हड़कंप, कल्याणपुर थाना प्रभारी, दो दारोगा पर एक्शन, थाना प्रभारी अखिलेश यादव लाइन हाजिर, थाना प्रभारी समेत दो दारोगा लाइन हाजिर, कल्याणपुर थाने में तैनात 5 सिपाही निलंबित, लापरवाही और अनुशासनहीनता का आरोप

➡ग्रेटर नोएडा- चलती कार अचानक आग का गोला बनी, चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई, दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया, कार जलकर खाक, कोई जनहानि नहीं, एक मूर्ति गोलचक्कर के पास लगी आग, बिसरख थाना क्षेत्र की घटना

➡गाजियाबाद- ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई, ट्रॉली के नीचे दबने से 2 युवकों की मौत, बुरी तरह दबकर दोनों की मौके पर मौत, आतिफ, आसिफ ट्रॉली में भूसा ले जा रहे थे, गाजियाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र की घटना

➡देहरादून- MDDA ने की बुलडोजर की कार्रवाई, अब तक 10 हजार बीघा भूमि पर बुलडोजर, 1000 से अधिक अवैध निर्माणों पर सीलिंग, नक्शा नहीं, नियम नहीं… तो बख़्शा नहीं, एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी का नेतृत्व, एमडीडीए का ज़ीरो टॉलरेंस एक्शन जारी

➡हल्द्वानी- सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, प्रस्तावित आधुनिक छात्रावास निर्माण का निरीक्षण, सैनिकों के बच्चों के लिए 150 कक्षों का छात्रावास, चयनित 0.7 हेक्टेयर भूमि का स्थलीय निरीक्षण

➡देहरादून- सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दी शुभकामनाएं, प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं- CM, ‘यह दिवस संविधान की गरिमा का स्मरण कराता है’, ‘लोकतंत्र की शक्ति, राष्ट्रीय एकता का स्मरण कराता है’, आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सहभागी बनें- सीएम, जय हिंद! जय देवभूमि उत्तराखंड- सीएम धामी

Taza Khabar