कौशाम्बी २५ जनवरी २६*आम जनता का नहीं बल्कि चंद उद्योगपतियों का उद्धार चाहती है भाजपा ~गौरव पाण्डेय*
*जनता के अधिकार की लड़ाई की लड़ाई कांग्रेस ने लड़ी थी और लड़ेगी*
*कौशाम्बी।* जिले के चायल विधानसभा अन्तर्गत ग्राम घूरी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित मनरेगा बचाओ महासंग्राम अभियान के अंतर्गत चौपाल लगाकर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने कहा कि देश में आमजनता महंगाई से परेशान है युवा रोजगार के लिए दर दर भटक रहा है लेकिन भाजपा केवल धर्म और जाति में लोगों को उलझाए हुए है ताकि उनका ध्यान मूल मुद्दों से भटका रहे.लेकिन जनता के अधिकार की लड़ाई की लड़ाई कांग्रेस ने लड़ी थी और लड़ेगी इसके बाद जिला उपाध्यक्ष राजनारायण पासी ने कहा कि हमारे महापुरुषों ने देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया ! कांग्रेस ने देश के महापुरुषों के नाम से कई प्रमुख योजनाएं चलाई जिनमें मनरेगा योजना देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के नाम से चल रही थी उस योजना का भी नाम बदलकर भाजपा की सरकार मनरेगा योजना को धीरे धीरे खत्म कर रही है उन्होंने कहा कि जिसे हम कांग्रेस जन कत्तई नहीं होने देंगे.! तत्पश्चात जिला उपाध्यक्ष व मनरेगा कार्यक्रम को आर्डिनेटर मोहम्मद ने बताया कि मनरेगा जनयोजना है मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम), जिसे 2005 में पारित किया गया, एक प्रमुख ग्रामीण विकास योजना है। यह ग्रामीण भारत के परिवारों को एक वित्तीय वर्ष में कम से कम 100 दिनों के अकुशल शारीरिक काम की गारंटी देता है। इसका मुख्य उद्देश्य रोजगार प्रदान कर ग्रामीण गरीबों की आजीविका सुरक्षा को बढ़ाना है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला महासचिव कालका सिंह,ब्लाक अध्यक्ष नेवादा रावेंद्र सिंह यादव,रमेश यादव सोसल मीडिया जिलाध्यक्ष सचिन पाण्डेय,व्यापार मंडल अध्यक्ष कैलाश केसरवानी जीतू तिवारी,प्रभा यादव,सेवादल जिलाध्यक्ष जमशेद अहमद मोहम्मद असद,मोहम्मद मिज़ान सरिता देवी,सावित्री देवी,गीता देवी मिथलेश देवी,हुबलाल बाबा,नरसिंह यादव,मिश्री लाल, सुरेमन पासी, हनुमान सिंह,विजय यादव, मल्हू यादव,राम सिंह यादव,राजेंद्र यादव,फुर्ती लाल,राजाराम पासी, सजीवन पासी सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित

More Stories
वाराणसी 18 मार्च 26*विश्वनाथ धाम की गंगा आरती का शुभारंभ गुरुवार से, हर शाम 6 बजे होगा,
मिर्ज़ापुर 18 मार्च 26*चैत्र नवरात्र में 24 घंटे खुले रहेंगे मां विंध्यवासिनी के कपाट, 20 घंटे होंगे दर्शन*
बांदा18मार्च26*बुंदेलखंड की बदलती तस्वीर, एक्सप्रेसवे के किनारे सजेगा सपनों का शहर*